न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : एलिमिनेटर में मिली हार के बाद कोहली ने कही सनराइजर्स को लेकर यह बड़ी बात

मैच के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने माना कि उनकी टीम ने ज्यादा रन नहीं बनाए और यही उनकी हार की बड़ी वजह रही। बैंगलोर के कप्तान ने माना कि सनराइजर्स ने उनकी टीम पर काफी दबाव बनाए रखा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 8:16:11

IPL 2020 : एलिमिनेटर में मिली हार के बाद कोहली ने कही सनराइजर्स को लेकर यह बड़ी बात

बीते दिन हुआ मुकाबला एलिमिनेटर था जिसमें हारने वाली टीम का सीजन में सफ़र यहीं पर समाप्त होना था। इस एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मात दी। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए। मैच के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने माना कि उनकी टीम ने ज्यादा रन नहीं बनाए और यही उनकी हार की बड़ी वजह रही। बैंगलोर के कप्तान ने माना कि सनराइजर्स ने उनकी टीम पर काफी दबाव बनाए रखा।

कोहली ने कहा, 'अगर आप पहली पारी की बात करें तो मुझे नहीं लगता कि हमने पर्याप्त रन बनाए।' बैंगलोर की टीम ने लीग स्टेज में शुरुआती 10 में से सात मैच जीते थे। लेकिन उसके बाद से उसे लगातार हार ही मिली। इस बात से कप्तान कोहली काफी निराश नजर आए। कोहली ने कहा, 'दूसरे हाफ में हमने काफी खराब खेला। उन्होंने कहा कि अपने खेल से हमें यह समझ आया है कि यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम है। अगर हम केन (विलियमसन) का कैच पकड़ लेते तो मैच का रुख दूसरा होता।'

पारी के 18वें ओवर में विलियमसन ने नवदीप सैनी की गेंद पर ऑन साइड में शॉट खेला था। वह सिक्स के लिए जा रहा था लेकिन देवदत्त पडिक्कल एक मुश्किल मौका लपक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने पांच रन जरूर बचा लिए।

बैंगलोर के कप्तान ने माना कि सनराइजर्स ने उनकी टीम पर काफी दबाव बनाए रखा। कोहली ने माना कि उनके कई बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए। लेकिन कुल मिलाकर बोर्ड पर काफी कम रन थे। उन्होंने कहा कि हमें थोड़ा और खुलकर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। आखिरी ओवरों में हमारे कुछ शॉट्स सीधा फील्डर्स के हाथों में गए। कोहली ने अपने गेंदबाजों के बारे में कहा कि हम विपक्षी टीम पर पर्याप्त दबाव नहीं डाल पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर