Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : विराट कोहली बने 500 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानें कौन टॉप पर

इस मैच में विराट कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। कोहली आईपीएल में 500 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शिखर धवन ने यह कीर्तिमान हासिल किया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 11:56:02

IPL 2020 : विराट कोहली बने 500 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानें कौन टॉप पर

बुधवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बैंगलोर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन इसी के साथ इस मैच में विराट कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। कोहली आईपीएल में 500 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शिखर धवन ने यह कीर्तिमान हासिल किया था।
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 575 चौके हैं। इस सीजन में नहीं खेल रहे सुरेश रैना के नाम 493 और गौतम गंभीर के नाम 491 चौके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास में 485 चौके लगाए हैं। अगर आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 5 में कोहली इकलौते दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इतने चौकों के अलावा कोहली के नाम आईपीएल में 199 छक्के भी हैं। विराट कोहली ने अपने 187वें आईपीएल मैच में इतने चौके लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दो चौके लगाए। कोहली का 500वां चौका लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर लगा। फर्ग्युसन की ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने डीप-मिडविकेट की ओर खेला। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 187 मैचों में 5777 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 38.77 का है और स्ट्राइक रेट 131.26 का है। कोहली ने अपने करियर में पांच शतक और 38 हाफ सेंचुरी लगाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका