न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान विधानसभा चुनाव, नहीं होगा नया चेहरा

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा द्वारा नया चेहरा लाने की चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पार्टी की ओर से सीएम का चेहरा मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही होंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 5:03:52

वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान विधानसभा चुनाव, नहीं होगा नया चेहरा

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा द्वारा नया चेहरा लाने की चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पार्टी की ओर से सीएम का चेहरा मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही होंगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद अभी तक प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा नही कर पाया है। इसको लेकर प्रदेश की राजनीति में 16 अप्रेल से लेकर अभी तक संशय बना हुआ है और चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी होती तो कभी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हो जाता।

भाजपा एक केडरबैस पार्टी है। लिहाजा प्रदेश में बिना अध्यक्ष के भी सभी काम समय पर हो रहे हैं। खन्ना ने कहा कि अभी पार्टी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा में समय लगेगा। अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर्नाटक के चुनावों के बाद होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा इस पर खन्ना ने कहा कि नामों पर चर्चा चल रही है। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगला चुनाव भी पिछले चुनाव की तरह वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

भाजपा में नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई मतभेद नहीं है। दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए खन्ना ने कहा कि नेतृत्व के बदलाव को लेकर पार्टी आलाकमान में कोई चर्चा नहीं है। वहीं चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने भी कहा कि अगले चुनाव में वसुंधरा राजे ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन