न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी जितना डराएंगे, हम उतनी हिम्मत से लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Mar 2019 1:07:09

PM मोदी जितना डराएंगे, हम उतनी हिम्मत से लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला। चुनार से गंगा के रास्ते बनारस के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री डरा रहे हैं। वे जितना प्रताड़ित करेंगे हम उतनी मजबूती से उनका सामना करेंगे।

priyanka gandhi,narendra modi,congress,bjp,varanasi,hindi news,political news,lok sabha election 2019,lok sabha election news

दरहसल, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 'वंशवादी राजनीति' पर एक ब्लॉग लिखकर कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि राजनीतिक दल उस जीवंत संस्था की तरह होते हैं, जहां भिन्न-भिन्न विचारों का सम्मान होता है। लेकिन दुख की बात है कि कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र में कोई विश्वास ही नहीं है। अगर कोई नेता पार्टी अध्यक्ष बनने का सपना भी देखे, तो कांग्रेस में उसे फौरन बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। पीएम मोदी ने लिखा कि वर्ष 2014 का जनादेश ऐतिहासिक था। भारत के इतिहास में पहली बार किसी गैर वंशवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था। जब कोई सरकार फैमिली फर्स्ट की बजाए इंडिया फर्स्ट की भावना के साथ चलती है तो यह उसके काम में भी दिखाई देता है।

priyanka gandhi,narendra modi,congress,bjp,varanasi,hindi news,political news,lok sabha election 2019,lok sabha election news

पीएम मोदी के ब्लॉग पर जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'जो सत्ता में होते हैं उन्हें दो गलतफहमी होती है। पहली ये कि वो आसानी से लोगों को गुमराह कर सकते हैं, दूसरी ये कि उन्हें लगता है जो उनके खिलाफ बोलते हैं वो उनसे डरते हैं। हम उनसे डरते नहीं। वे जितना ज्यादा प्रताड़ित करेंगे, हम उतनी हिम्मत से उनका सामना करेंगे। वे जितना ज्यादा डराएंगे हम उतनी जोर से उनसे लड़ेंगे।'

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने ब्लॉग में इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि '25 जून, 1975 की शाम जब सूरज अस्त हुआ, तो इसके साथ ही भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी तिलांजलि दे दी गई। तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा जल्दबाजी में दिए गए रेडियो संबोधन को सुनें तो स्पष्ट होता है कि कांग्रेस एक वंश की रक्षा करने के लिए किस हद तक जा सकती है। आपातकाल ने देश को रातों-रात जेल की कोठरी में तब्दील कर दिया। यहां तक कि कुछ बोलना भी अपराध हो गया।' इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा है, 'कांग्रेस हमेशा से रक्षा क्षेत्र को कमाई के एक स्रोत के रूप में देखती आई है। यही कारण है कि हमारे सशस्त्र बलों को कभी भी कांग्रेस से वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। 1947 के बाद से ही, कांग्रेस की हर सरकार में तरह-तरह के रक्षा घोटाले होते रहे। घोटालों की इनकी शुरुआत जीप से हुई थी, जो तोप, पनडुब्बी और हेलिकॉप्टर तक पहुंच गई। इनमें हर बिचौलिया एक खास परिवार से जुड़ा रहा है।'

हालांकि प्रियंका के हमले पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री और एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें डरा कौन रहा है। कांग्रेस पार्टी में देख लीजिये अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महासचिव तक कौन बैठा है। बीजेपी में एक बूथ कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। लेकिन क्या कांग्रेस में ऐसा संभव है।"

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपने दौरे के आखिरी दिन चुनार से वाराणसी तक जलमार्ग से यात्रा शुरू की है। वह काशी के अस्सी घाट पर मल्लों से संवाद करेंगी। उसके बाद दशाश्वमेघ घाट पर गंगा पूजा और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देंगी। उसके बाद वह कुछ नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगी। इनमे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के भाई की बहू अमृता पांडेय भी शामिल हैं। इसके अलावा वह पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिजों से भी मिलेंगी। प्रियंका आठ घंटे वाराणसी में बिताएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत