न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश: काशी में शवों की संख्या घटी, महा शमशान में पहले हर दिन 100 आते थे, अब 15 शव आ रहे

काशी के महा श्मशान में आम दिनों में पूर्वांचल, बिहार, झारखंड से रोज 80 से 100 शव दाह के लिए आते हैं। लॉकडाउन के बाद यह संख्या घटकर 15-20 रह गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 9:41:29

उत्तरप्रदेश: काशी में शवों की संख्या घटी, महा शमशान में पहले हर दिन 100 आते थे, अब 15 शव आ रहे

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के तहत सरकार ने घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस दौरान काशी महाश्मशान पर चिताओं का जलना आधे से भी कम हो गया है। कोरोना महामारी ने लोगों को बीमार करके उनसे मृत्यु के बाद मिलने वाले चार कंधों और पूरे विधि-विधान से अंत्येष्टि का अधिकार पहले ही छीन लिया है। वहीं अब इस महामारी का असर काशी के महा श्मशान मणिकर्णिका घाट पर दिखने लगा है। दरअसल, लॉकडाउन के चलते रोजाना की तुलना में चिताओं की अंत्येष्टि यहां आधे से भी कम हो चुकी है। काशी के महा श्मशान में आम दिनों में पूर्वांचल, बिहार, झारखंड से रोज 80 से 100 शव दाह के लिए आते हैं। लॉकडाउन के बाद यह संख्या घटकर 15-20 रह गई है।

लोगों के कान में शिव खुद तारक मंत्र देते हैं

धर्म नगरी काशी के महाश्मशान के साथ मान्यता है कि यहां चिता की आग कभी ठंडी नहीं पड़ती और 24 घंटे जलती ही रहती है। साथ ही यह भी मान्यता है कि यहां मृत्यु को प्राप्त लोगों के कान में शिव खुद तारक मंत्र देते हैं, जिससे जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त मिल जाती है। इस मान्यता के कारण ही काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका पर आम दिनों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। दरअसल, बॉर्डर सील होने के कारण काशी को छोड़कर आसपास और दूर-दराज से चिताओं के आने का सिलसिला थम गया है। स्थानीय लोगों को महाश्मशान तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हैं, लेकिन बाहर से आने वालों को बॉर्डर सील होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही यहां शव की अंत्येष्टि के लिए लकड़ी से लेकर अन्य सामग्रियों का स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर है। एक दुकानदार दिनेश यादव ने बताया कि पहले 60-100 शव रोजाना आम दिनों में आया करते थे, लेकिन अब 4-5 शव ही आ रहे हैं। उनके पास लकड़ी का स्टॉक भी सिर्फ लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल तक ही है। हालात अगर ऐसे ही रहे तो आगे चिताएं भी नहीं जल पाएंगी और महाश्मशान की आग भी बुझने के कगार पर आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर