न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री का सपना साकार करने में वाल्मिकी समाज का बड़ा योगदान - वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि वाल्मिकी समाज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पूरा योगदान दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 10:07:35

प्रधानमंत्री का सपना साकार करने में वाल्मिकी समाज का बड़ा योगदान - वसुन्धरा राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि वाल्मिकी समाज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पूरा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में वाल्मिकी समाज स्वच्छता अभियान में जिस प्रकार पूरे समर्पण से काम कर रहा है, वह सराहनीय है।

श्रीमती राजे बुधवार को सफाईकर्मियों की भर्ती की घोषणा पर बड़ी संख्या में आभार व्यक्त करने 8, सिविल लाइंस पर आए वाल्मिकी समाज के लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस समाज की वजह से हम एक स्वस्थ और सुन्दर समाज के निर्माण में सफल हो रहे हैं, उसके कल्याण के लिए राज्य सरकार ने कई काम किए हैं।

निकायों में 7वें वेतन आयोग का लाभ वाल्मिकी समाज को भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन महीनों में प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में 21 हजार 140 सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी जिससे वाल्मिकी समाज के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सम्बल मिलेगा और स्वच्छ राजस्थान का सपना भी पूरा होगा। उन्हाेंने कहा कि नगरीय निकायों के कर्मचारियों को दिए जाने वाले 7वें वेतन आयोग का लाभ वाल्मिकी समाज के लोगों को मिलेगा।

युवाओं को सम्बल देने के लिए उठाए कई कदम

श्रीमती राजे ने कहा कि सरकार ने वाल्मिकी समाज के युवाओं को सम्बल देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वरोजगार के लिए दिए गए 2 लाख रुपये तक के ऎसे बकाया लोन माफ कर दिए हैं जो 1980-81 और उसके बाद दिए गए थे। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रह रहे अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को आईआईटी, आईआईएम, लॉ और राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना में निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी शुरू की है। जिसका लाभ वाल्मिकी समाज को भी मिलेगा।

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, महापौर श्री अशोक लाहोटी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल पचेरवाल, उपाध्यक्ष श्री सीपी टायसन, नगर निगम आयुक्त श्री रवि जैन, निदेशक स्वायत्त शासन श्री पवन अरोड़ा तथा वाल्मिकी समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग