न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : जल्द होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल, योगी कैबिनेट में 80 की जगह हो सकते हैं 50 मंत्री

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है। मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आरएसएस के नेताओं से हुई बैठक में यूपी में मंत्रालयों की संख्या 80 से घटाकर 50 करने पर विचार किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Jun 2018 8:50:22

उत्तर प्रदेश : जल्द होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल, योगी कैबिनेट में 80 की जगह हो सकते हैं 50 मंत्री

लोक सभा उपचुनावों में हार के बाद से ही यूपी की योगी सरकार के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं। जिसके बाद अब खबरे आ रही है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है। मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आरएसएस के नेताओं से हुई बैठक में यूपी में मंत्रालयों की संख्या 80 से घटाकर 50 करने पर विचार किया गया। अगर ऐसा होता है तो कई मंत्रियों की कुर्सी चली जाएगी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राम मंदिर समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव भैय्याजी जोशी और वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल से मिलने खासतौर से दिल्ली आए योगी आदित्यनाथ। बाद में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी वहां पहुंचे हालांकि संघ सूत्रों के अनुसार योगी की मुलाकात भागवत से नहीं हुई। सुबह दिल्ली में संघ नेताओं से मिलने के बाद वे शाम को लखनऊ में भी संघ नेताओं से मिले। यह मुलाकात अयोध्या में संत सम्मेलन के एक ही दिन बाद हुई जहां संतों ने राम मंदिर निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी। राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती ने कहा कि इस सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे, जिन्होंने संतों की नाराजगी को करीब से देखा। हालांकि योगी ने अदालत के फैसले में देरी के लिए नाम लिए बिना कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर निशाना साधा।

माना जा रहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ नेताओं को राम मंदिर को लेकर संतों के रुख से भी अवगत कराया। बीजेपी के मिशन 2019 के लिए यूपी एक बड़ी चुनौती बन कर उभरा है। लोक सभा उपचुनावों में हार के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। रही सही कसर विपक्षी एकता ने पूरी कर दी है। संघ और बीजेपी को यह एहसास है कि राम मंदिर के मुद्दे पर अब सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल