न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी पुल हादसे के बाद प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई, 7 इंजिनियर और 1 ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 15 मई को निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के कारण हुई 18 लोगों की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jul 2018 3:44:03

वाराणसी पुल हादसे के बाद प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई, 7 इंजिनियर और 1 ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 15 मई को निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के कारण हुई 18 लोगों की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी हादसे के करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 इंजीनियर और 1 ठेकदार को गिरफ्तार किया है। जिसमें चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एचसी तिवारी भी शामिल हैं। वहीं डीजीपी ओपी सिंह ने भी गिरफ्तारी की पुष्टी की है।

uttar pradesh,varanasi,engineers,contractor,varanasi bridge collapse

पुलिस के मुताबिक वाराणसी हादसे के मामले में दर्ज केस के तहत शनिवार को पूर्व चीफ प्रॉजेक्ट मैनेजर गेंदालाल, के आर सूदन, एई राजेंद्र सिंह, एई राम तपस्या यादव, जेई लालचंद सिंह, जेई राजेश पाल और ठेकेदार साहेब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चीफ प्रॉजेक्ट मैनेजर एससी तिवारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। इन गिरफ्तारियों के बाद जांच अधिकारी अब इन सभी से हादसे के पीछे की वजह को लेकर कड़ी पूछताछ कर रहे हैं।

uttar pradesh,varanasi,engineers,contractor,varanasi bridge collapse

हादसे के बाद कई अफसरों पर हुई कार्रवाई

बता दें कि हादसा वाराणसी-इलाहाबाद की ओर जाने वाले राजमार्ग पर हुआ था। जब ये ओवरब्रिज भरभराकर गिर था तब उसके नीचे ट्रैफिक चल रहा था। गाड़ियां सड़क से चिपक गईं जो जहां था, वहीं थमकर रह गया। कुछ लोगों की चीखें निकल गईं तो वहीं कुछ को चीखने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते 18 लोग मौत के मुंह में समा गए। पुल हादसे के बाद योगी सरकार ने इसकी जांच के लिए एक विशेष कमिटी का गठन किया था। इसके अलावा हादसे का जिम्मेदार मानते हुए सेतु निगम के कई अफसरों पर भी कार्रवाई की गई थी।

uttar pradesh,varanasi,engineers,contractor,varanasi bridge collapse

हालांकि पूर्व में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कई दिनों तक हादसे के जिम्मेदार अफसरों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, जिसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे लेकर सरकार पर निशाना भी साधा था। गौरतलब है कि 15 मई को वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने के कारण कई लोग इसके नीचे दब गए थे। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुल निर्माण निगम इस 2261 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 129 करोड़ की लागत से कर रहा था। फ्लाईओवर का जो हिस्सा गिरा है, उसे तीन महीने पहले ही बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत