न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनभद्र : जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मामूली जमीन विवाद के बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jul 2019 6:06:56

सोनभद्र : जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मामूली जमीन विवाद के बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस लड़ाई में एक ही पक्ष के 9 लोगों हत्या कर दी गई है और करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रधान पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 3 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विवादित जमीन पर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच लड़ाई का मामला सामने आता रहा है। अक्सर ही इस जमीन को लेकर विवाद होता रहा है।

up,sonbhadra,murder,fight,land dispute,murder,women,injured,up police,uttar pradesh,yogi adityanath,news,news in hindi

प्रधान के समर्थकों ने चलाई गोली

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ने 2 साल पहले 90 बीघे जमीन खरीदी थी। बुधवार को ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। ग्रामीणों ने जमीन के कब्जे पर विरोध जताया जिसके बाद प्रधान पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सोनभद्र के डीएम को निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने और दोषियों को पकड़ने के लिए बहुत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

up,sonbhadra,murder,fight,land dispute,murder,women,injured,up police,uttar pradesh,yogi adityanath,news,news in hindi

भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र के एसपी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। सोनभद्र एसपी ने बताया कि घोरावल थाना क्षेत्र के उभा गांव में दो पक्षों के बीच खेत को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष उभा गांव का प्रधान यज्ञवत भूर्तिया है, जो अपने साथ कुछ लोगों को ट्रैक्टर में भरकर ले आया। यहां आकर वह अपने खेत को जोतने लगा और इस खेत पर ग्रामीणों ने पहले से कब्जा कर रखा था।

इसके बाद जब लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तत्काल सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जहां सभी घायलों को रॉबर्ट्सगंज के अस्पताल और घोरावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IAS अधिकारी ने खरीदी थी जमीन

सोनभद्र नरंसहार पर डीजीपी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह जमीन विवाद पहले से चल रहा था। इससे पहले बिहार कैडर के एक आईएएस अधिकारी ने यह जमीन खरीदी थी जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में सर्च ऑपरेशन भी चल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत