न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : सम्पत्ति के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, बाबा भर्ती

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के एक गांव में कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता और बाबा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 11:04:49

उत्तर प्रदेश : सम्पत्ति के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, बाबा भर्ती

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के एक गांव में कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता और बाबा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में जहां पिता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाबा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मछरेहटा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रामनाथ (53) के बेटे संजय का चाल-चलन ठीक नहीं होने के कारण सात माह पूर्व लगभग छह बीघा जमीन रामनाथ ने अपने छोटे भाई प्रकाश को बेच दी थी। जिसका विरोध उसका बेटा संजय कर रहा था। बताते हैं कि सात दिन पहले रामनाथ ने अपना मकान भी छोटे भाई कल्लू के हाथों बेच दिया था और मिली रकम संजय को नहीं दे रहा था। इसी को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

बताते हैं कि रविवार सुबह इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में फिर विवाद हुआ। इस बीच रामनाथ के पिता 75 वर्षीय झब्बू भी आ गए। उन्होंने संजय को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित संजय ने ताव में आकर पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बचाने की कोशिश कर रहे बाबा झब्बू पर भी वार कर घायल कर दिया। दोनों के जख्मी होने के बाद आरोपी भाग निकला।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाबा झब्बू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पुत्र की तलाश हो रही है। घायल वृद्ध को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता