न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 134 विद्यालयों के नतीजे रहे जीरो, 10वीं और 12वीं के सभी छात्र हुए फेल

पिछले तीन सालों की तुलना में इस बार शून्य रिजल्ट देने वाले स्कूलों की संख्या में कमी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में 165 विद्यालयों, 2018 में 150 और 2017 में 183 स्कूलों के एक भी छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2020 2:26:02

उत्तर प्रदेश / 134 विद्यालयों के नतीजे रहे जीरो, 10वीं और 12वीं के सभी छात्र हुए फेल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में इस साल 56,11,072 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 4,80,591 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 51,30,481 परीक्षा ने परीक्षा दी थी। कुल 30,24,632 छात्र हैं जो यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं। ये परीक्षा 12 दिनों में समाप्त हो गई थी। कुल 25,86,440 छात्र हैं जो यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित की गई थी। हाईस्कूल में 83.31% और इंटरमीडिए में 74.63% बच्चे पास हुए हैं। वहीं, कि प्रदेश के 134 विद्यालयों का रिजल्ट जीरो रहा है। इन विद्यालयों में हाईस्कूल स्तर के 87 तो इंटरमीडिएट स्तर के 47 स्कूल शामिल हैं। पिछले तीन सालों की तुलना में इस बार शून्य रिजल्ट देने वाले स्कूलों की संख्या में कमी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में 165 विद्यालयों, 2018 में 150 और 2017 में 183 स्कूलों के एक भी छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके थे।

इन आंकड़ों से सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों की बदहाली भी सामने आई है। शून्य रिजल्ट देने वाले 134 स्कूलों में से कई राजकीय और एडेड स्कूल हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत कोई भी विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर सका। यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूची में जीरो रिजल्ट वाले विद्यालयों में हाईस्कूल के सबसे अधिक आठ और इंटरमीडिएट में सबसे अधिक सात विद्यालय गाजीपुर जिले से ही हैं। चिंता की बात यह भी है कि कई स्कूलों में बच्चों की संख्या 10 से भी कम है। जिन स्कूलों का रिजल्ट शून्य आया है। उनमें ज्यादातर विद्यालयों में गिनती के विद्यार्थी थे। इसके बाद भी विभाग की तरफ से इनके बारे में पड़ताल नहीं की और न ही कोई कार्रवाई की।

प्रयागराज में यूपी बोर्ड का मुख्यालय है। यहां हाईस्कूल में तीन स्कूल ऐसे हैं जिनका एक भी छात्र पास नहीं हुआ है। रामसेवक इंटर कॉलेज मेजा, राजपति यादव हायर सेकेंडरी स्कूल और एलपी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करछना का परिणाम जीरो है। इंटर में चार स्कूलों का रिजल्ट शून्य है। एएम गर्ल्स इंटर कॉलेज निहालपुर करेली, टीएसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्लापुर, कस्तूरबा ब्यॉयज हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज भगवतपुर और श्री आरएपी इंटर कॉलेज जगदीशपुर का रिजल्ट शून्य है।

12वीं के टॉपर

श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज, बागपत के अनुराग मलिक ने पहला स्थान 97% के साथ हासिल किया है।

एसपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज की प्रांजल सिंह ने 96% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

श्रीगोपाल इंटर कॉलेज, औरैया के उत्कर्ष शुक्ला ने 94.80% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है

10वीं के टॉपर

बागपत की श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने 96.67% अंकों के साथ टॉप किया।

श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा ने 95.83% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

सद्भावना इंटर कॉलेज, जीवल बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह ने 95.33% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका