न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा - 'चुनावों में मर्यादा की सभी सीमाएं लांघी गईं... मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह की तरकीबें...'

रायबरेली में आयोजित एक रैली में सोनिया गांधी ने कहा मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह की तरकीबें अपनाई गईं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 1:23:15

सोनिया गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा - 'चुनावों में मर्यादा की सभी सीमाएं लांघी गईं... मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह की तरकीबें...'

लोकसभा चुनाव 2019 में 53 सीटों पर सिमट के रही कांग्रेस अब अपनी हार की वजह तलाश रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। बता दे, उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट अपने खाते में जोड़ सकी है। रायबरेली में आयोजित एक रैली में सोनिया गांधी ने कहा 'मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह की तरकीबें अपनाई गईं... देश में सभी जानते हैं कि चुनाव में जो कुछ भी हुआ, वह नैतिक था या अनैतिक...'। सोनिया ने बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोला और कहा कि सत्तासीन दल ने सत्ता में बने रहने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद पर बनाए रखने के लिए 'मर्यादा की सभी सीमाएं' पार कर लीं। पिछले माह घोषित हुए चुनाव परिणाम के बाद अपनी पहली जनसभा में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान कुछ पार्टियों द्वारा अपनाए गए चुनावी हथकंडों की आलोचना की और दावा किया कि देश की चुनावी प्रक्रिया पर 'कई तरह के संदेह' पैदा हो गए हैं।

uttar pradesh,rae bareli,sonia gandhi,conress,priyanka gandhi,news,news in hindi

कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, मतदाताओं के प्रयास की वजह से जीते रायबरेली सीट

वही दूसरी तरफ पोस्ट-पोल रैली के दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा मैं बोलना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे बोलना पड़ रहा है कि सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर जीत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, बल्कि मतदाताओं के प्रयास की वजह से हुई। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने यह भी कहा कि जिस एक रायबरेली सीट पर पार्टी को जीत मिली है वह कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को जनता ने जिताया है। जिसने दिल से काम किया है उसकी जानकारी आप सबको है। जिसने नहीं किया है उसकी जानकारी मैं करूंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा, यूपीए अध्यक्ष को पांचवें कार्यकाल के लिए संसद में भेजने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। यहां करीब 2500 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। प्रियंका ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि ''वह उन लोगों के बारे में पता लगाए, जिन्होंने पार्टी के पक्ष में काम नहीं किया"। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, मैं यहां कोई भाषण देना नहीं चाहती लेकिन फिर भी मुझे कहना पड़ेगा, मुझे सच्चाई कहने दीजिए। सच यह है कि इस चुनाव में सोनिया गांधी और रायबरेली के लोगों की वजह से जीत हुई।''

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले से भी बेहतर जनादेश हासिल किया, और पार्टी ने अपने बूते पहली बार 300 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया। BJP ने 303 सीटों पर जीत पाई, और उनके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 352 संसदीय क्षेत्रों में विजयश्री प्राप्त हुई। दूसरी ओर, कांग्रेस देशभर में कुल 53 सीटों पर जीती, तथा 18 राज्य व केंद्रशासित प्रदेश ऐसे रहे, जहां उसका सूपड़ा साफ हो गया।

चुनाव प्रचार के दौरान अपनाए गए कुछ तरीकों को लेकर BJP को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा, जिनमें पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले तथा उसके बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले का ज़िक्र किया जाना शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सेना को 'मोदी जी की सेना' कहा, जिसकी वजह से विपक्षी नेताओं की निंदा उन्हें झेलनी पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत