न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज प्रियंका गांधी, बोलीं- कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया

भुएमऊ गेस्ट हाउस में 40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि हमें पता है कि कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 9:59:55

यूपी में निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज प्रियंका गांधी, बोलीं- कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में मिली करारी हार के बाद बुधवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रायबरेली (Rae Bareli) पहुंची। रायबरेली में जहां प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह तलाशी। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए लोकसभा चुनाव में मिली हार को भूलकर नए सिरे से पार्टी को ताकतवर बनाने में जुटने का आह्वान भी किया। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जिस एक रायबरेली सीट पर पार्टी को जीत मिली है वह कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को जनता ने जिताया है। हमें एकजुट होना पड़ेगा। जिसने दिल से काम किया है उसकी जानकारी आप सबको है। जिसने नहीं किया है उसकी जानकारी मैं करूंगी। मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है, लेकिन मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि संगठन से जो अपेक्षा थी वह पूरी नहीं हुई। यह जीत यहां की जनता की जीत है।

भुएमऊ गेस्ट हाउस में 40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि हमें पता है कि कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। मुझे और आपको पता है किसने क्या किया। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें।

जिलों के प्रत्याशी और जिलाध्यक्षों ने बताई हार की वजह

कांग्रेस की सी समीक्षा बैठक में सुल्तानपुर से पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. संजय सिंह, उन्नाव से अनु टंडन और बहराइच की प्रत्याशी रही सावित्री बाई फुले समेत अन्य प्रत्याशियों ने बारी-बारी से हार की वजह प्रियंका के सामने रखी। प्रियंका ने उनसे पूछा कि क्या संगठन का साथ नहीं मिला? जनता ने कांग्रेस के बजाय बीजेपी का सपोर्ट क्यों किया। क्या मुद्दे रहे? मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन से पार्टी पर क्या फर्क पड़ा? सभी ने इन मुद्दों पर अपनी बात भी रखी।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने दिखाया गुस्सा

बैठक से पहले ही कांग्रेस के तमाम जिला और शहर अध्यक्षों ने समीक्षा बैठक के इस प्रारूप पर तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। जिला और शहर अध्यक्षों का कहना है कि पूरे चुनाव में उनकी भूमिका शून्य थी। न तो वे प्रत्याशियों के बारे में अपनी राय देने वालों में थे और न ही चुनाव के दौरान तय की जाने वाली रणनीति का हिस्सा। ऐसे में उनसे हार की वजह पूछना बेमानी है। इसमें तो उन लोगों से पूछताछ होनी चाहिए, जिन्होंने टिकट तय कराए, रणनीति बनाई और संगठन को कमजोर रखा।

2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने इस समीक्षा बैठक में सभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम बिना गठबंधन के लड़ेंगे। सुल्तानपुर के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ। संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम सबने चुनाव में आई दुश्वारियों और अनुभवों को पार्टी नेतृत्व को बताया है। नेतृत्व ने उसे बड़ी गंभीरता से लिया है। आने वाले समय में सबकी राय है कि गठबंधन नहीं होना चाहिए। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव में हम सरकार बनाएंगे, ऐसा हम सबका आत्मविश्वास है।

हेलीकॉप्टर को उड़ाने से पायलट ने किया इनकार

वही बुधवार को ही सोनिया और प्रियंका को रायबरेली से वापिस दिल्ली लौटना था लेकिन पायलट ने हेलीकॉप्टर को उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने इनकार की वजह खराब मौसम को बताया। अब सोनिया और प्रियंका को रायबरेली भूएमऊ गेस्ट हाउस में ही ठहरना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह