न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया-प्रियंका के हेलीकॉप्टर को उड़ाने से पायलट ने किया इनकार, रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची थी

बुधवार को ही सोनिया और प्रियंका को रायबरेली से वापिस दिल्ली लौटना था लेकिन पायलट ने हेलीकॉप्टर को उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने इनकार की वजह खराब मौसम को बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 9:43:56

सोनिया-प्रियंका के हेलीकॉप्टर को उड़ाने से पायलट ने किया इनकार, रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची थी

लोकसभा चुनाव के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। रायबरेली में जहां प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह तलाशी, वहीं सोनिया ने रायबरेली सीट पर उन्हें जिताने वाले क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी की 80 सीटों में से सिर्फ एक सीट मिली है वो भी रायबरेली। यहां जनता का धन्यवाद करने करने आईं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने इशारों-इशारों में ही हमला किया। उन्होंने कहा कि वोट के लिए जनता के सामने प्रपंच रचा गया था। साथ ही सोनिया ने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी मर्यादाओं को ताक पर रखना देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। इससे पहले अमावां ब्लॉक क्षेत्र के दाऊद नगर में काफिले के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद काफिला गेस्ट हाउस पहुंचा। उनके स्वागत को लेकर गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मजमा लगा गया।

वही बुधवार को ही सोनिया और प्रियंका को रायबरेली से वापिस दिल्ली लौटना था लेकिन पायलट ने हेलीकॉप्टर को उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने इनकार की वजह खराब मौसम को बताया। अब सोनिया और प्रियंका को रायबरेली भूएमऊ गेस्ट हाउस में ही ठहरना पड़ेगा।

pilot chopper,sonia gandhi,priyanka gandhi,raebareli,uttar pradesh,congress,news,news in hindi

बैठक में कार्यकर्ताओं ने दिखाया गुस्सा

बैठक से पहले ही कांग्रेस के तमाम जिला और शहर अध्यक्षों ने समीक्षा बैठक के इस प्रारूप पर तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। जिला और शहर अध्यक्षों का कहना है कि पूरे चुनाव में उनकी भूमिका शून्य थी। न तो वे प्रत्याशियों के बारे में अपनी राय देने वालों में थे और न ही चुनाव के दौरान तय की जाने वाली रणनीति का हिस्सा। ऐसे में उनसे हार की वजह पूछना बेमानी है। इसमें तो उन लोगों से पूछताछ होनी चाहिए, जिन्होंने टिकट तय कराए, रणनीति बनाई और संगठन को कमजोर रखा।

वही बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की बात भी कही। वहीं कुछ बड़े नेताओं ने 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की। सूत्रों के अनुसार, "बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि अब कांग्रेस किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी।" पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी 12 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत