न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रैफिक पुलिस ने दी गाड़ी सीज और चालान काटने की धमकी, कार सवार को आया हार्ट अटैक, मौत

मॉडल टाउन अंडरपास के ऊपर इंदिरापुरम साइड में खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वजह से बेटे को हार्ट अटैक आया और वह देखते ही देखते चल बसा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Sep 2019 1:39:32

ट्रैफिक पुलिस ने दी गाड़ी सीज और चालान काटने की धमकी, कार सवार को आया हार्ट अटैक, मौत

देश में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए देश भर में 1 सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू किया है। इस एक्ट लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी कई गुना बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों में डर और गुस्सा है। ऐसे में नोएडा के इंदिरापुरम से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक बाप ने ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। दरहसल, रविवार शाम को अपने भांजे से मिलने के लिए मूलचंद शर्मा का नाम का शख्स अपने बेटे गौरव और पत्नी के साथ इंदिरापुरम जा रहे थे। उसी दौरान मॉडल टाउन अंडरपास के ऊपर इंदिरापुरम साइड में खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वजह से बेटे को हार्ट अटैक आया और वह देखते ही देखते चल बसा।

मूलचंद शर्मा ने बताया कि गौरव कार चला रहा था, जबकि वे उसके साथ अगली सीट पर बैठे थे। वहीं उनकी पत्नी पीछे वाली सीट पर थी। शाम करीब 6 बजे मॉडल टाउन अंडरपास पार करके एनएच- 9 पर चढने के बाद इंदिरापुरम साइड में खड़े एक ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा करते हुए गाड़ी के बोनट पर डंडे मारने शुरू कर दिए। उन्होंने गौरव से कहकर गाड़ी साइड लगवाई और ट्रैफिककर्मी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। लेकिन, उसने चालान और गाड़ी सीज करने की धमकी देते हुए फोटो खींचना शुरू कर दिया। उसी वक्त अचानक से गौरव को चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गया। उसे गिरते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से भाग गया।

एक राहगीर ने आकर उनकी मदद की और उनकी कार की स्टेयरिंग संभाली। इसके बाद वे गौरव को लेकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने कार के अंदर ही गौरव को देखकर भर्ती करने से इनकार कर दिया और उसे कहीं ओर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद वे उसे लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे, जहां पर 10- 20 मिनट चेक अप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने पीएम और सीएम से इस मामले में इंसाफ दिलवाने की मांग की है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि घटनास्थल इंदिरापुरम में है। फिर भी अगर परिजन शिकायत देंगे तो केस दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत