न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, SI-कॉन्स्टेबल घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ लोगों को घरों में रहने की नसीहत इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 9:50:03

लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, SI-कॉन्स्टेबल घायल

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है लेकिन कुछ लोग इस लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे है और अपने घरों से बिना वजह निकल रहे है। हालाकि, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है। सभी लोग स्वस्थ रहें, इसलिए वर्दी में लोग दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ लोगों को घरों में रहने की नसीहत इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए हैं। यह घटना मुजफ्फरनगर के मोरना इलाके में हुई, जहां कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस दल पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दे रहे थे। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम मोरना के करहेड़ा मार्ग स्थित गांव में यह घटना हुई। हमले का आरोप गांव के एक दबंग परिवार पर लगा है, जो पूर्व प्रधान भी रह चुका है। इस हमले में महिलाएं भी शामिल रहीं। हमले में दोनों पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए तथा सब इंस्पेक्टर को हालत गंभीर होने पर मेरठ रिफर किया गया है।

पहले भी हो चुके है हमले

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन या फिर कोरोना जांच के लिए गई टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले संभल में भी लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमले की कोशिश हुई थी। बिहार के कई हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के इंदौर में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इंदौर की टाटपट्टी भाखल में स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बीमार महिला को लेने आई थी। जिसकी खबर पाते ही लोगों ने टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। दरअसल, इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में जब 2 डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ता, तहसीलदार के साथ पुलिसकर्मियों की टीम कोरोना वायरस के मरीजों को जांच के लिए पहुंची तो उसी समय वहां के लोगों ने डॉक्टरों की टीम पर हमला कर दिया और पथराव किया। वहां के लोगों ने पत्थरों के साथ ही लाठी डंडे और पाइप से टीम की पिटाई कर दी। इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सैकड़ों की संख्या में भीड़ दौड़ाते हुए भी नजर आई। अचानक हुए इस हमले में 2 महिला डॉक्टर भी घायल हो गई। बताया जा रहा है दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों के पैरों में पत्थर से चोट लगी है।

बिहार में भी हुआ हमला

इसी तरह बिहार के जहानाबाद और मुंगेर में संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम पर हमला हुआ। वहीं मधुबनी में तबलीगी जमात में शामिल लोगों की जांच के लिए मस्जिद पहुंची टीम पर पथराव के साथ फायरिंग भी की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर