न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव व फायरिंग, भीड़ ने डॉक्टर को बनाया बंधक

देश में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 3:28:00

यूपी : मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव व फायरिंग, भीड़ ने डॉक्टर को बनाया बंधक

देश में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सामने आया है। जहां बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव व फायरिंग की गई। इतना ही नहीं लोगों ने डॉक्टर को बंधक तक बना लिया।

दरअसल, नागफनी थाना अंतर्गत हाजी नेक की मस्जिद के पास स्वास्थ विभाग की टीम हॉटस्पॉट क्षेत्र नवाबपुरा में कोरोना संक्रमित मृतक के भाई को क्वारैंटाइन कराने गई थी। जिसके बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव किया। भीड़ ने डॉक्टर को बंधक बना लिया तो टेक्नीशियन की पिटाई की है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ रुक-रुक पुलिस पर फायरिंग करने लगी। पथराव देखकर 4 पुलिसकर्मी मौके पर भाग निकले। भीड़ ने एक डॉक्टर एचसी मिश्र को बंधक बना लिया। एक टेक्नीशियन को पथराव में गंभीर चोटें आई हैं। एक सिपाही भी घायल हुआ है। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मौके से 5 महिलाओं व 7 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। लेकिन कुछ देर बाद अचानक उमड़ी भीड़ ने फिर से पुलिस पर पथराव कर दिया। फायरिंग की गई।

नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा का रहने वाले एक शख्स हाल ही में दिल्ली से लौटा था। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। 9 अप्रैल को उसका सैंपल लिया गया तो पता चला कि, वह कोरोना से संक्रमित है। इसी बीच 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक के भाई की तबिहत अचानक से बिगड़ गई। उसे होम क्वारैंटाइन किया गया था।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मृतक के भाई को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची थी। लेकिन मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन उसे ले जाने से मना करने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समझाने का प्रयास किया तो हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच लोगों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया। टीम ने भागने का प्रयास किया तो जमकर पथराव किया गया।

बता दे, कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार व आसपास के 53 लोगों की सैंपलिंग की। जिसमें से 17 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। तब से स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही थी।

इस पूरी घटना के बाद एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि, हालात को काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी। घायल स्वास्थ्यकर्मी व सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ