न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ / कोरोना टेस्ट में धांधली, 2500 रुपये मिल रही निगेटिव रिपोर्ट, नर्सिंग होम सील

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो मेरठ के एक नर्सिंग होम का है, जिसमें सिर्फ 2500 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति नेगेटिव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट ले सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 3:45:17

मेरठ / कोरोना टेस्ट में धांधली, 2500 रुपये मिल रही निगेटिव रिपोर्ट, नर्सिंग होम सील

कोरोना वायरस का संक्रमण जहां एक तरफ देश में बढ़ता जा रहा है वहीं इसके साथ इससे जुड़ी धोखेबाजी भी बढ़ गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ 2500 रुपये की कीमत पर एक अस्पताल नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट देने के लिए तैयार है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो मेरठ के एक नर्सिंग होम का है, जिसमें सिर्फ 2500 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति नेगेटिव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट ले सकता है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों का ग्रुप अस्पताल के स्टाफ से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट देने की मांग करता है। इसमें कुछ लोग अस्पताल के कर्मचारी को दो हजार रुपये दे रहे हैं और बाकी 500 रुपये रिपोर्ट मिलने पर देने की बात कह रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद प्राइवेट अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

मेरठ के चीफ मेडिकल ऑफिसर के द्वारा अब अस्पताल के खिलाफ जांच की जा रही है, जबकि एक केस भी दर्ज कर दिया गया है। मेरठ के सीएमओ के मुताबिक, अस्पताल के द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट दी जा रही थी। इसकी मदद से लोग आसानी से किसी दूसरी बीमारी का इलाज या ऑपरेशन करवा सकते थे।

इस मामले के बारे में मेरठ के डीएम अनिल ढींगरा ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि मेरठ का एक वीडियो वायरल हुआ है, उस मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही नर्सिंग होम का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि नर्सिंग होम सील किया जा चुका है, अगर इस तरह की हरकत कहीं और की गई तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आपको बता दें कि मेरठ उत्तर प्रदेश के उन शहरों में शामिल है, जहां पर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। अबतक जिले में 1200 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मेरठ मंडल पर फोकस करने को कहा है। वहीं, पूरे राज्य की बात करे तो संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 28 हाजर 636 हो गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि, राज्य में नए केस बढ़ने के कारण एक्टिव केस की भी संख्या में इजाफा हो रहा है। 8,718 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 19 हजार 109 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 809 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि, पिछले 24 घंटों में 25,918 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8,87,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। राहत की बात है कि, इस दौरान 348 लोगों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें