न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस व बलरामपुर की घटना के बाद गरमाई सियासत, मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला; यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की करी मांग

उत्तर प्रदेश में हाथरस के साथ ही बलरामपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 1:38:17

हाथरस व बलरामपुर की घटना के बाद गरमाई सियासत, मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला; यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की करी मांग

उत्तर प्रदेश में हाथरस के साथ ही बलरामपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्काल इस्तीफा ने देना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार से यहां पर राष्ट्रपति शासन पर विचार करना चाहिए।

मायावती ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर मठ भेज देना चाहिए। बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा संघ से बात कर यूपी में मुख्यमंत्री को बदलकर उन्हें गोरखपुर मठ भेज दे। वह मठ भी न संभाल पाएं तो राम मंदिर बन रहा है, वहां कोई जिम्मेदारी दे दी जाए। हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ एक्शन लेगी। यूपी के मनचले बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश नहीं लग रहा है। आज सुबह बलरामपुर में घटना सामने आई, जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि आज मैं सुबह 10:30 पर बेहद आहत होने के बाद ही मीडिया के सामने आई हूं। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों की उम्मीद थी कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था काफी सुधरेगी। जनता ने इसी आधार पर प्रदेश को नया नेतृत्व दिया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी बहन-बेटियों की सुरक्षा पर कोई खास असर नहीं पड़ा। उलटे उनके खिलाफ अपराध बढ़ने ही लगे। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को इस मामले में बेहद गंभीर होना चाहिए था, लेकिन वह तो फेल साबित हो रहे हैं।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजकतत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाकर किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

मायावती ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद उत्तर प्रदेश की सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीडऩ कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया।

मायावती यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि उन्हेंं खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। आरएसएस के दबाव में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री तो बना दिया, लेकिन अब उनसे प्रदेश नहीं संभल रहा है। प्रदेश में गुंडों और बलात्कारियों का राज है। आज बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मायावती ने कहा कि हाथरस तथा बलरामपुर के साथ ही आजमगढ़ व फतेहपुर में भी महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं पर भी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी आपने भी महिला के पेट से जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित मां-बेटी के साथ लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। हाथरस व बलरामपुर की लगातार घटना के बाद किसी को सरकारी नौकरी, प्लाट व आर्थिक मदद देना इसका कोई निदान नहीं है। हाथरस व बलरामपुर में दलित परिवार की बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना पर केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश पर गंभीर हो जाना चाहिए। बेहतर होगा यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन मामलों में भाजपा के केंद्र नेतृत्व को उत्तर प्रदेश के नेतृत्व को शीघ्र बदलने पर विचार करना चाहिए। मायावती ने कहा कि भाजपा ने आरएसएस के दबाव में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का नेतृत्व सौंपा, लेकिन अब तो भाजपा को आरएसएस के बड़े दबाव से हटना होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को संभाल नही पा रहे है,उन्हें गोरखपुर मठ भेज दिया जाए वहाँ जगह न हो तो उन्हें अयोध्या भेज दिया जाए। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं चला पा रहे हैं, यहां काबिल इंसान सीएम बनाया जाए। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। हाथरस के पीड़ित परिवार को उनकी बेटी व बहन का अंतिम दर्शन नहीं करने दिया, यह जंगलराज नहीं है तो क्या है।

मायावती ने कहा कि अब तो उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यहां आए दिन मकान तोड़े जा रहे हैं। साफ लग रहा है कि मकान तोड़ने में ईमानदारी कम, मकान तोड़ने में राजनीतिक स्वार्थ अधिक है। किसी भी सरकार को अपराध के खिलाफ किसी भी मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में तो कानून व्यवस्था खत्म हो गई है, अब तो यूपी में माफिया तथा अपराधियों का राज है।

मायावती ने कहा कि मुझे 99 नहीं, 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के सीएम, सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं। बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर रहम करें। यही मेरी अपील है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका