न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महोबा: 20 घंटे बाद बोरवेल से निकाला जा सका मासूम, नहीं बची जान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) जनपद के कुलपहाड़ क्षेत्र स्थित बुधौरा गांव में 60 फीट खुले बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्‍चे को एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने बाहर निकाल लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 10:18:37

महोबा:  20 घंटे बाद बोरवेल से निकाला जा सका मासूम, नहीं बची जान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) जनपद के कुलपहाड़ क्षेत्र स्थित बुधौरा गांव में 60 फीट खुले बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्‍चे को एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने बाहर निकाल लिया है। गुरवार की सुबह करीब पौने नौ बजे एसडीआरएफ की टीम ने मासूम को बाहर निकाला। बुधवार को 1 बजे के करीब 4 साल का धनेंद्र खेलते वक्त बोरवेल में गिर गया था। बताया जा रहा है कि बच्चा बेहोशी की हालत में है। उसे तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार की दोपहर एक बजे बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई थी। दोपहर करीब तीन बजे से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम बचाव कार्य में जुट गई थी। यहां 6 जेसीबी मशीनें, एक एलएनटी मशीन, पांच एंबुलेंस, अग्निशमन दस्ता जुटा था। रात करीब 12 से लखनऊ एसडीआरएफ के कमांडेंट डा सतीश कुमार और निरीक्षक वीरेन्द्र दुबे की नेतृत्व में टीम आई थी और बचाव अभियान शुरू किया था, जो पूरी रात और सुबह तक चला।

uttar pradesh,mahoba,borewell,news

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कि होबा के कुलपहाड़ क्षेत्र स्थित बुधौरा गांव के भागीरथ कुशवाहा अपनी पत्‍नी के साथ गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे थे, तभी उनका 4 साल का बेटा धनेंद्र उर्फ बाबू खेत में खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को मिली तो रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी मशीनों के माध्यम से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इसके बाद लखनऊ से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। रात 12 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही थी। बोरवेल तक पहुंचने के लिए बनाई गई सुरंग से पानी निकल आने के कारण कार्य में व्यवधान पड़ गया तो पानी बाहर निकाला गया। इसके बाद सुबह करीब पौने बजे टीम ने बच्चे को बाहर निकाला।

शाम से आवाज आनी बंद

बुधवार की दोपहर तक बोरवेल से घनेन्द्र की आवाज आ रही थी लेकिन शाम तक आवाज आनी बंद हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बोरवेल में नली डालकर ऑक्सीजन की आपूर्ति करता रहा ताकि बच्चे को ऑक्सीजन की कमी न हो। बोरवेल में बच्चे की आवाज आने तक बिस्किट व पानी अंदर डाला गया लेकिन शाम को जब आवाज आनी बंद हो गई तो खाने के लिए दूध, पानी कुछ नहीं डाला गया। प्रशासन को डर था कि कुछ भी डालते समय मिट्टी के धसकने से खतरा हो सकता है, वहीं बच्चे के बेहोश होने की भी संभावना जताई जाने लगी थी। बच्चे को बाहर निकाले जाने तक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पूरी रात मौजूद रही और सकुशल बाहर आने की प्रार्थना करती रही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल