उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019 LIVE:- अमेठी में हार मानने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, 'अमेठी का प्यार से ख्याल रखें स्मृति इरानी। मेरी शुभकामनाएं उनको'

By: Pinki Thu, 23 May 2019 6:34:00

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019 LIVE:- अमेठी में हार मानने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में 
बोले राहुल गांधी, 'अमेठी का प्यार से ख्याल रखें स्मृति इरानी। मेरी 
शुभकामनाएं उनको'

देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए आज मतगणना होनी है, इसी के साथ दो महीनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया आज संपन्‍न हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनावी रिजल्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार यूपी में सत्ताधारी बीजेपी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और आरएलडी का गठबंधन है। एग्जिट पोल के नतीजों में तो महागठबंधन का प्रयोग नाकाम दिख रहा था लेकिन नतीजों में गठबंधन का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह आज पता चलेगा।

-अमेठी में हार मानने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, 'अमेठी का प्यार से ख्याल रखें स्मृति इरानी। मेरी शुभकामनाएं उनको।'

- वाराणसी ने 4 लाख 36 हजार वोटों से जीते मोदी। जीत के बाद 28 मई को काशी जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गंगा आरती में भी होंगे शामिल।

- कन्नौज में एसपी उम्मीदवार डिंपल यादव करीब 6 हजार वोटों से पिछड़ीं। बीजेपी के सुब्रत पाठक 2,24,773 वोटों के साथ शीर्ष पर।

- धौरहरा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद तीसरे नंबर पर। बीजेपी की रेखा वर्मा 2,71,810 वोटों के साथ गठबंधन उम्मीदवार से 70 हजार से ज्यादा वोटों के साथ आगे।।
- वाराणसी में नरेंद्र मोदी की निर्णायत बढ़त के बाद जीत के जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता, बांटीं मिठाइयां

- उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज विजयी घोषित।

- लखनऊ में राजनाथ सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त। गठबंधन की पूनम सिन्हा 2,22,203 वोटों से पीछे।

- अमेठी में एक बार फिर स्मृति ईरानी ने बढ़त बना ली है। राहुल गांधी इस समय करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

- आजमगढ़ से एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के निरहुआ पर 52,009 वोटों से बनाई बढ़त।

- छठे दौर की काउंटिंग के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से 1,38,126 वोटों से आगे।

- वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने दो लाख मतों का आंकड़ा पार किया। अब तक मिले हैं 2,55,020 वोट, एसपी की शालिनी यादव दूसरे और कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर।

- बीजेपी उम्मीदवार महेंद्रनाथ पांडेय और मेनका गांधी ने क्रमशः चंदौली और सुलतानपुर लोकसभा सीटों से बनाई बढ़त।

- सुलतानपुर में बीजेपी की मेनका गांधी एक बार फिर आगे, मेनका ने 1004 वोटों से बढ़त बना ली है।

- कानपुर और अकबरपुर से बीजेपी की बढ़त बरकरार, देवेंद्र सिंह भोले 43377 और सत्यदेव पचौरी 29929 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- आगरा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह बघेल बीएसपी के मनोज कुमार सोनी से 5129 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- उन्नाव में बीजेपी सांसद और उम्मीदवार साक्षी महाराज 208845 वोटों से बढ़त बरकरार रखे हुए हैं।

- लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

- रायबरेली सीट पर अब तक वोटों की गिनती में कांग्रेस की सोनिया गांधी को 100383 वोट मिले जबकि बीजेपी के दिनेश सिंह को 72614 वोट। सोनिया गांधी 27769 वोट से आगे चल रही हैं।

- फिरोजाबाद से बीजेपी के डॉ. चंद्र सेन एसपी के अक्षय यादव से 8172 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- गाजियाबाद से बीजेपी के वीके सिंह एसपी के सुरेश बंसल से 86328 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- फतेहपुर में बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति बीएसपी के सुखदेव प्रसाद वर्मा से 70048 वोटों से आगे चल रही हैं।

- चंदौली से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय एसपी के संजय सिंह चौहान से 15137 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- अभी तक के रुझान के मुताबिक, यूपी में एनडीए 56 सीटों पर, महागठबंधन 22 सीटों पर और यूपीए दो सीटों पर आगे चल रहा है।

- मिर्जापुर में अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल एसपी के रामचरित्र निषाग से 10274 वोटों से आगे चल रही हैं।

- बागपत में बीजेपी के सत्यपाल सिंह आरएलडी के जयंत चौधरी से 2358 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह से 46129 वोटों से आगे चल रही हैं।

- फतेहपुरसीकरी में बीजेपी के राजकुमार चाहर 33849 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर हैं।

- सीतापुर लोकसभा में बीजेपी के राजेश वर्मा गठबंधन के नकुल दुबे से 7420 वोट से आगे चल रहे हैं।

- वाराणसी लोकसभा सीट रिजल्ट: रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाख वोटों से आगे

- अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति इरानी और राहुल गांधी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। स्मृति इरानी राहुल गांधी से 31 वोटों से आगे चल रही हैं।

- चंदौली सीट पर बीजेपी के यूपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय दूसरे राउंड की गिनती के बाद गठबंधन के संजय चौहान से 735 से पीछे चल रहे हैं।

- सुलतानपुर में बीजेपी 8040 वोटों से आगे चल रही है। मेनका गांधी को 43932 वोट और गठबंधन के चंद्रभद्र सिंह को 35892 वोट मिले हैं।

- रायबरेली में चौथे राउंड की मतगणना में सोनिया गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से 12509 मतों से आगे

- मेरठ में दूसरे राउंड की काउंटिंग में महागठबंधन के हाजी याकूब कुरैशी 9478 वोट से आगे निकले। बीजेपी के राजेन्द्र अग्रवाल पीछे हो गए हैं।

- सहारनपुर में चौथे चरण की काउंटिंग के बाद महागठबंधन के फजलुर्रहमान आगे चल रहे हैं।

- रायबरेली से सोनिया गांधी 7422 वोटों से आगे चल रही हैं। सोनिया गांधी को 30312 वोट जबकि बीजेपी के दिनेश सिंह को 22889 वोट मिले हैं।

- इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी 4091 वोटों से आगे चल रही हैं।

- कानपुर में बीजेपी उम्मीदवार सत्यदेव पचौरी आगे और अकबरपुर से बीजेपी के बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले 1042 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी 37 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

- उन्नाव से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज 53233 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन के अरुण शुक्ला दूसरे नंबर पर और कांग्रेस की अन्नू टंडन तीसरे नंबर पर हैं।

- कैसरगंज दो राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह को 40977,गठबंधन के चन्द्रदेव राम यादव को 25757 और कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय को 3614 वोट मिले हैं।

- अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी 1700 वोट से आगे हुए, पहले पीछे चल रहे थे।

- वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी तीसरे राउंड के काउंटिंग में लगभग 50000 वोट से आगे चल रहे हैं।

- देवरिया में बीजेपी के रमापति राम त्रिपाठी महागठबंधन से बीएसपी उम्मीदवार विनोद कुमार जायसवाल से 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

- आजमगढ़ में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब 600 वोट से बीजेपी के निरहुआ से आगे चल रहे हैं।

- मथुरा में एक घंटे देरी से शुरू हुई काउंटिंग, पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी आगे चल रही हैं।

- सुलतानपुर में गठबंधन के चंद्र भद्र सिंह बीजेपी की मेनका गांधी से 3756 वोट से आगे हो गए हैं।

- बलिया-सलेमपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा 1015 से आगे चल रहे हैं।

- संतकबीरनगर से गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद से 1078 वोट से आगे चल रहे हैं।

- गौतमबुद्धनगर सीट पर बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा करीब 9 हजार वोट से आगे, रायबरेली में कांग्रेस की सोनिया गांधी 1511 वोटों से आगे चल रही हैं।

- डुमरियागंज से बीजेपी आगे, पीलीभीत से वरुण गांधी को मिले 20711 वोट।

- कन्नौज में पहले राउंट की वोटिंग के बाद एसपी की डिंपल यादव 1479 वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को 4029 वोट और बीजेपी के सुब्रत पाठक को 2250 वोट मिले।

- रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा, गठबंधन प्रत्याशी आजम खान से आगे चल रहे हैं।

- वाराणसी सीट पर पहले राउंड की गिनती में पीएम मोदी को 21236 वोट मिले। दूसरे नंबर पर 9984 वोटों के साथ कांग्रेस के अजय राय और तीसरे नंबर पर 9261 वोटों के साथ गठबंधन की शालिनी यादव रहीं।

- पीलीभीत से पहले चरण में वोटों की गिनती के बाद वरुण गांधी 2053 वोट से आगे चल रहे हैं।

- फैजाबाद में पहले चरण की मतगणना में बीजेपी के लल्लू सिंह 7345 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन के आनंद सेन यादव हैं।

- अमरोहा और रामपुर से महागठबंधन प्रत्याशी दानिश अली और आजम खान आगे चल रहे हैं। बहराइच से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

- सुलतानपुर लोकसभा सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग तक बीजेपी की मेनका गांधी 982 वोटों से आगे चल रही हैं। गठबंधन चंद्रभद्र सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

- आजमगढ़ से एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं, बीजेपी के दिनेशलाल यादव निरहुआ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

- गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन 5722 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- वाराणसी में पहला राउंड पूरा होने तक पीएम नरेंद्र मोदी 10 हजार से मतों से आगे चल रहे हैं।

- अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी उम्मीदवार स्मृति इरानी से 5700 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

- बुलंदशहर में मतगणना स्थल पर बीएसपी के योगेश वर्मा और बीजेपी के भोला सिंह के समर्थकों के बीच झड़प की खबर आ रही है।

- समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से आगे चल रहे हैं।

- एबीपी न्यूज के अनुसार पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी आगे चल रहे हैं।

- अमेठी सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 2000 वोटों से आगे चल रही हैं।

- गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन पोस्टल बैलट वोटों की गिनती में महागठबंधन उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

- फैजाबाद में पोस्टल बैलट की गिनती में बीजेपी आगे चल रही है।

- अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलट की गिनती में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी की स्मृति ईरानी से 19 वोटों से पीछे हो गए हैं।

- रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और सुलतानपुर से गठबंधन आगे चल रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com