Family members of #Hathras alleged gang-rape victim leave for Lucknow.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 12, 2020 सुनवाई में शामिल होने के लिए पीड़ित परिवार हाथरस से कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। पीड़ित परिवार के एस्कॉर्ट में 6 गाड़ियां हैं। SDM अंजली गंगवार और CO भी पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ जा रहे हैं।
They will appear before Lucknow Bench of Allahabad High Court later in the day. pic.twitter.com/Slu1k5GUmW
मृतका के माता-पिता, भाई-भाभी को भी कोर्ट में हाजिर होना है। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील जेएन माथुर को मामले में एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) बनाया है। सरकार की ओर से वीके शाही पक्ष रखेंगे।
मृतका के परिवार को एसडीएम अंजलि गंगवार और सीओ शैलेंद्र वाजपेयी की टीम एस्कॉर्ट कर रही है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई 2:30 बजे शुरू होगी। पीड़ित परिवार सुबह 6 बजे हाथरस से लखनऊ के लिए रवाना हुआ है और 11-12 बजे तक उनके लखनऊ पहुंचने की संभावना है। इससे पहले उन्हें लेने के लिए पुलिस की टीम बुलगढ़ी गांव पहुंची थी। हालांकि, पहले परिवार को रविवार रात में ले जाने की तैयारी थी, लेकिन रात में जाने से इनकार के बाद उन्हें सुबह लखनऊ के लिए ले जाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की ओर से हुई देरी के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रात में लखनऊ जाने से इनकार कर दिया था।
क्या है पूरा मामला?
हाथरस में 14 सितंबर को 4 लोगों ने कथित रूप से 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था। यह भी आरोप है कि उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था।













