न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेटेलाइट इमेज से पकड़ी गई 15 करोड़ की टैक्स चोरी

टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए गाजियाबाद में पहली बार आयकर विभाग की टीम ने सेटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 9:05:41

सेटेलाइट इमेज से पकड़ी गई 15 करोड़ की टैक्स चोरी

टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए गाजियाबाद में पहली बार आयकर विभाग की टीम ने सेटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया है। इस इमेज की मदद से 15 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। विभाग अब टैक्स चोरी करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजने की कार्रवाई कर रहा है। प्रधान आयकर आयुक्त (जांच) अमेंद्र कुमार ने बताया कि संभवत: यह देश का पहला मामला है, जिसमें टैक्स चोरी पकड़ने के लिए सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया गया है।

अमेंद्र कुमार ने बताया कि मोदीनगर के एक व्यक्ति ने टैक्स बचाने के लिए फरवरी 2016 में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की जमीन को कृषि भूमि के आधार पर टुकड़ों में रजिस्ट्री करवाई थी। इस मामले की सूचना आयकर विभाग को मिली। नोटिस जारी किया गया तो जबाव में बताया गया कि जब जमीन की रजिस्ट्री की गई थी तो वह कृषि भूमि थी। इसके बाद विभाग ने जमीन की उस समय की वास्तविक स्थिति जानने के लिए हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी से उस भूखंड की पुरानी तस्वीरें मांगी। वहां से इमेज मिलने के बाद टीम ने राज्य की रिमोट सेंसिंग एजेंसी से जमीन की डिटेलिंग करवाई। पता चला कि जब भूखंड की रजिस्ट्री हुई थी, उस समय जमीन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बन चुका था। इस इमेज को सबूत बनाते हुए विभाग द्वारा टैक्स चोरी करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी करके करीब 15 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने को कहा जाएगा। ऐसे मामलों में 100% टैक्स वसूलने का प्रावधान है।

अमेंद्र कुमार ने बताया कि संभवत: यह देश का पहला मामला है कि जिसमें टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए सेटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया गया है। कुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के मामले सामने आने पर इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा, जिससे टैक्स चोरी करने वालों को पकड़ा जा सके।

हाईटेक हो रहा विभाग

टैक्स चोरी के मामलों के पकड़ने के लिए आयकर विभाग लगातार तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। सेटेलाइट इमेज का इस्तेमाल पहली बार किया गया है। किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए विभाग पूरी तैयारी करता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इस तरह की चालाकी करके बच नहीं सकता। इसके लिए बैंक के सर्वर से जुड़ने के अलावा अन्य तकनीकी संसाधनों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत