न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी / CM योगी की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अचानक बदला कार्यक्रम

वाराणसी पुलिस लाइन में कोरोना की एंटीजन जांच के दौरान 3-4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 9:12:45

वाराणसी / CM योगी की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अचानक बदला कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में शनिवार को संक्रमण के 5684 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 505 हो गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,360 हो गई है। 1,62,741 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 3356 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 1,48,147 लोगों की जांच हुई।

3-4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

उधर, वाराणसी पुलिस लाइन में कोरोना की एंटीजन जांच के दौरान 3-4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम योगी की सुरक्षा में इन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पुलिस लाइन हैलीपैड पर लगाई गई थी। शायद यही वजह थी कि योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यक्रम भी अचानक बदल दिए।

सीएम योगी को कोविड पर बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के सभागार में बैठक करके वापस हैलीपैड से पुलिस लाइन जाना था। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग के जरिए सर्किट हाउस जाना था। लेकिन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने पर सीएम का कार्यक्रम बदल दिया गया और वह सीधे बीएचयू से ही सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे। बीएचयू में दो मरीजों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

बीएचयू सेंट्रल ऑफिस में मीटिंग के दौरान सीएम ने सुसाइड को लेकर चर्चा की। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एसके माथुर के मुताबिक सीएम योगी इसे लापरवाही नहीं बल्कि हादसा मानते हैं। प्रोफेसर ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोविड पर हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि हम विभिन्न संस्थानों को भी प्रशिक्षित करें। लोगों को भी प्रशिक्षित करें और अपनी सुविधाओं को भी अधिक से अधिक बढ़ाएं। क्रिटिकल केयर की सुविधाओं को और भी बढ़ाने की बात कही गई है।

देश में 35.39 लाख संक्रमित

वहीं, देश की बात करे तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 35.39 लाख हो गई है। चार दिन से 75 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 78 हजार 479 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 64 हजार 982 संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 943 की मौत हो गई। नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं होने की वजह से एक्टिव केस धीमी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। बीते 15 दिनों में ही देखें तो कुल 10.80 लाख केस आए हैं, नौ लाख से से ज्यादा मरीज ठीक हुए और साढ़े चौदह हजार मरीजों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में सिर्फ 95 हजार की बढ़ोतरी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल