न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर / आंगन में सो रही थी नाबालिग, पड़ोसी युवक ने घर से उठाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मासूम के साथ दरिंदगी के बाद मौत को लेकर पूरे देश में उबाल है। लेकिन इस बीच यूपी के बुलंदशहर में रेप की घटना सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 11:11:04

बुलंदशहर / आंगन में सो रही थी नाबालिग, पड़ोसी युवक ने घर से उठाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस में हुई मासूम के साथ दरिंदगी के बाद मौत को लेकर पूरे देश में उबाल है। लेकिन इस बीच यूपी के बुलंदशहर में रेप की घटना सामने आई है। किशोरी के साथ अपहरण के बाद दरिंदे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी के घरवालों ने उसे फरार करवा दिया। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर के ककोड थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की घटना के आरोपी रिजवान को उसके गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि बुधवार रात अपने परिवार के लोगों के साथ वह घर के आंगन में सो रही थी। तभी घर की दीवार लांघकर रिजवान उर्फ पकौड़ी घर में आ धमका। उसने मुंह पर रुमाल सुंघाकर किशोरी को घर से उठाया। कुछ दूर एक ट्रक के पास आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की शोर न मचाए इसलिए दरिंदे ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। जैसे ही घर से लड़की के गायब होने की जानकारी परिजनों को हुई गांववाले खोजबीन में जुट गए। परिजनों का दावा है कि पीड़िता ट्रक के पास पड़ी थी और आरोपी उसके साथ रेप कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर इसकी सूचना डायल 112 पर दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी के घरवालों ने उसे छुड़ा लिया और भगा दिया।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ककोड थाना क्षेत्र में एक रेप का मामला सामने आया था, जिसमें पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।इस मामले में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया था। देर रात ककोड पुलिस ने आरोपी रिजवान को उसके गांव के करीब धर दबोचा।

पीड़िता का आरोप है कि दरिंदे ने तेजाब से उसका चेहरा जलाने की धमकी भी दी। एसएसपी का कहना है कि घटना के बाद मौके पर पुलिस अफसर गए और जांच भी की। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश - आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

उधर, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भी रेप का मामला सामने आया है। यहां, एक युवक ने 8 साल की मासूम के साथ घिनौनी हरकत की। आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामले को पूरी तरह से जांच की जा रही है। आरोप है कि जब मासूम मोहल्ले में खेल रही थी, तो युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इस घटना के बारे में घरवालों को बताया, तो विवाद खड़ा हो गया।

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश - सात साल की बच्ची के साथ रेप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सात साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि यहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई।

गांववालों ने जब बच्ची को ढूंढा तो पता चला कि बगल के गांव करैहा के मजरे कल्लू भगत का डेरा निवासी युवक अनिल निषाद (20) बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ हो गया था। इधर बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल