Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP लोकसभा उपचुनाव : बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, गोरखपुर-फूलपुर में सपा की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को उपचुनाव में तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर और फूलपुर में बड़ी जीत हासिल की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 6:06:03

UP लोकसभा उपचुनाव : बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, गोरखपुर-फूलपुर में सपा की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को उपचुनाव में तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर और फूलपुर में बड़ी जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट पर 59,613 मतों से जीत हासिल की है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारंपरिक सीट गोरखपुर में भी बीजेपी पिछड़ गई है। वह से सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को बड़ी जीत मिली है। गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सासंद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। शुरूआती राउंड की काउंटिंग में गोरखपुर में बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र दत्त शुक्ला जरूर आगे चल रहे थे लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ती गई वह सपा के प्रवीण निषाद से पिछड़ते चले गए। वहीं फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल शुरूआत से ही बीजेपी उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल पर हावी रहे। सीएम और डिप्टी सीएम के गढ़ में सेंध से जहां बीजेपी नेताओं के माथे पर बल पड़ते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने जीत की ओर बढ़ते कदमों को देखते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिए मतदान गत 11 मार्च को हुआ था। बीजेपी ने फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल तथा गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ल को चुनाव लड़ाया जबकि इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने क्रमश: नागेंद्र प्रताप सिंह और प्रवीण निषाद को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर बीजेपी और एसपी उम्मीदवारों के सामने क्रमश: मनीष मिश्र एवं सुरीथा करीम को खड़ा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख