न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: पति से झगड़े के बाद बेदर्द मां ने अपने 5 बच्चों को गंगा में फेंका, तलाश में जुटे गोताखोर

यूपी के भदोही जनपद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा में फेंक दिया। ये घटना रात लगभग 2 बजे की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 5:04:20

यूपी: पति से झगड़े के बाद बेदर्द मां ने अपने 5 बच्चों को गंगा में फेंका, तलाश में जुटे गोताखोर

यूपी के भदोही जनपद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा में फेंक दिया। ये घटना रात लगभग 2 बजे की है। स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। पांचों बच्चों की तलाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस करने में जुटी हुई है। महिला के मुताबिक, उसका पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसने अपने पांचों बच्चों को गंगा में फेंक दिया। भदोही पुलिस के मुताबिक ये घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गंगा घाट की है। जहांगीराबाद गांव की रहने वाली मंजू देवी के 2 बेटे और तीन बेटियां हैं। इन बच्‍चों की पहचान वंदना (12), रंजना (10), पूजा (6), शिव शंकर (8) और संदीप (5) के रूप में हुई है। मंजू देवी रात में करीब ढाई बजे अपने बच्चो को लेकर गंगा घाट पर पहुंची, इसके बाद वो गहरे पानी में चली गई और अपने बच्चों को नदी में फेंक दिया। इसके बाद मंजू रात को ही अपने घर चली आई।

बताया जाता है कि जिस वक्त महिला बच्चों को लेकर गंगा घाट पर पहुंची थी, उस समय उसका पति घर पर नहीं था। जैसे ही खबर परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। गोपीगंज कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को तलाश करने में जुटी हुई है। आसपास के कई गंगा घाटों के गोताखोरों को पुलिस ने बच्चों को तलाश करने में लगाया है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह गंगा घाट पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को खोजने के प्रयास तेजी से जारी रखा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर