न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर विवाद - पाकिस्तान चले जाएं शाह, टिकट व वीजा का प्रबंध मैं करा दूंगा : भाजपा MLA

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता नसीरूददीन शाह के भारतीय होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि शाह को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 8:19:03

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर विवाद - पाकिस्तान चले जाएं शाह, टिकट व वीजा का प्रबंध मैं करा दूंगा : भाजपा MLA

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का भीड़ की हिंसा पर हाल ही में दिया गया बयान बड़े विवाद की वजह बन गया है। नसीरूद्दीन शाह ने कहा कि मुझे इन हालातों से डर लगता है कि कहीं मेरे बच्चों को भीड़ ने घेर लिया और उनसे पूछा जाए कि तुम हिंदू हो या मुसलमान? तब क्‍या होगा। समाज आज जहर से घिर गया है। अब इसे रोक पाना मुश्किल होगा। इस जिन्न को वापस बोतल में बंद करना मुश्किल होगा। जो कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं, उन्हें खुली छूट दे दे गई है। कई क्षेत्रों में हम यह देख रहे हैं कि एक गाय की मौत एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा अहम है। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा देश के माहौल और डर को लेकर दिए गए बयान पर अब तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता नसीरूददीन शाह के भारतीय होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि शाह को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अपने बयानों के कारण अकसर विवादों के घेरे में रहने वाले सिंह ने कहा, 'शाह पाकिस्तान चले जाएं। उनके एयर टिकट व वीजा का प्रबंध मैं करूंगा।' उन्होंने हिंदुओ का आह्वान किया कि वे विकास एवं बिजली की बजाय सम्मानजनक जीवन के लिए मोदी व योगी का समर्थन करें।

फिल्म अभिनेता शाह के हाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शाह बनावटी बात बोल रहे हैं। उनकी मानसिकता भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा कि शाह को कश्मीरी पंडितों का दर्द समझ नहीं आया। पाक सीमा पर सैनिकों के मारे जाते समय उनका दर्द अभिनेता को समझ नहीं आता। हनुमान जी की जाति को लेकर छिड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हनुमान जी को मुस्लिम से लेकर दलित व अन्य सभी वर्ग के लोग स्वीकार कर रहे हैं।

uttar pradesh,bairia,bjp,mla surendra singh,naseeruddin shah,pakistan,baba ramdev,ashutosh rana

योग गुरु बाबा रामदेव का नसीरुद्दीन शाह पर वार

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी प्रतिकिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा 'नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग जो इस देश से शोहरत पाते हैं, सेलब्रेटी बन जाते हैं, करोड़ों-अरबों की दौलत पा जाते हैं और उसके बाद जिस तरह से देश को कोस रहे हैं, पूरे देश को कटघरे में खड़ा करते हैं तथा पूरी दुनिया में भारत की बदनामी करते हैं यह देश के साथ धोखा और गद्दारी है।' उन्होंने कहा 'जितनी आजादी और सहिष्णुता भारत में है उतनी दुनिया के किसी मुल्क में नहीं है। इसके बावजूद भी एक दो घटनाओं को लेकर पूरे देश को बदनाम करना अशोभनीय है। पाकिस्तान के लेकर दुनिया के जो दूसरे देश हैं वो हम पर हसते हैं और रेफरेंस के तौर पर नसीरुद्दीन जैसे लोगों के बयान को खोजते हैं।'

uttar pradesh,bairia,bjp,mla surendra singh,naseeruddin shah,pakistan,baba ramdev,ashutosh rana

नसीरुद्दीन शाह के बचाव में आशुतोष राणा

इसी दौरान तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच अभिनेता आशुतोष राणा ने शाह का बचाव करते हुए कहा था कि अपनी बात रखने पर किसी का 'सामाजिक ट्रायल' नहीं होना चाहिए। राणा ने कहा था कि सभी लोगों को अपने मन की बात साझा करने का अधिकार है और स्वतंत्रता का मतलब भी यही होता है। देश में अगर कोई अपने मन की बात रखता है तो क्या उसका सामाजिक ट्रायल होना चाहिए? उन्होंने कहा कि घर या परिवार के सदस्य की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है तो उस पर विचार होना चाहिए। मन की बात कहने पर इस तरह के विवाद खड़ा करने से क्या देश की अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी या आमदनी बढ़ जाएगी। राणा ने कहा कि इस तरह के विवाद करने से क्या रोजगार बढ़ सकता है? इसलिए हम सबको किसी के मन की बात का सामाजिक ट्रायल नहीं करना चाहिए बल्कि उन बातों को गम्भीरता से सुनना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत