न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित, अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया - यह अमेरिकी कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय मुहिम की जीत

मसूद को संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए इसे अमेरिकी कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय मुहिम की जीत बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 May 2019 11:13:41

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित, अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया - यह अमेरिकी कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय मुहिम की जीत

पुलवामा हमले के मास्‍टरमाइंड मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के मुद्दे पर जहां भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है वही इसमें अमेरिका की भी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही, जो लगातार पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर इस्‍लामाबाद पर दबाव बनाता रहा। मसूद को संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए इसे अमेरिकी कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय मुहिम की जीत बताया है। उन्‍होंने इसे दक्षिण एशिया में शांति की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम करार दिया। उन्‍होंने इस मुद्दे पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमेरिकी मिशन को भी इसके लिए बधाई दी और कहा, 'यह अमेरिकी कूटनीति व आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय की जीत है, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यह दक्षिण एशिया में शांति की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है।'

masood azhar,pakistan,terrorism,pulwama attack,us,mike pompeo

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित : विपक्ष पर बरसे अमित शाह, बोले- ये मोदी सरकार है...

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर खास तौर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह मोदी सरकार है, यह बीजेपी सरकार है, अगर पाकिस्‍तान गोलियां दागता है तो हम गोलों से इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना को ऑपरेशन का निर्देश दिया था, जिसके बाद हमारे जवान पाकिस्‍तान की सीमा में दाखिल हुए और बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर लौट आए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई से जहां देशवासियों का सीना चौड़ा हो गया, वहीं राहुल और केजरीवाल सदमे में थे। पुलवामा हमले और पाकिस्‍तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्‍ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पाकिस्‍तान स्थित आतंकियों को माकूल जवाब देना जानती है।

पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद पर भारत में कई हमलों का आरोप है। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के समक्ष प्रस्‍ताव लाया गया था, लेकिन चीन ने इसके विभिन्‍न पहलुओं पर अध्‍ययन के लिए अत‍िरिक्‍त समय की आवश्‍यकता का हवाला देते हुए इस पर 'तकनीकी रोक' लगा दी थी, जिसके बाद एक बार फिर यह मामला लंबित हो गया था। लेकिन बुधवार (1 मई, 2019) को चीन ने यह रोक हटा ली, जिसके बाद मसूद वैश्विक आतंकी घोषित हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत