न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका / संक्रमण से अब तक हुई 2 लाख से ज्यादा मौतें लेकिन ट्रंप ने कोरोना को बताया 'ईश्वर का वरदान'

ट्रंप ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) उनके लिए ईश्‍वर का एक वरदान

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 9:55:59

अमेरिका / संक्रमण से अब तक हुई 2 लाख से ज्यादा मौतें लेकिन ट्रंप ने कोरोना को बताया 'ईश्वर का वरदान'

अमेरिका में कोरोना संक्रमण से करीब 2 लाख 16 हज़ार लोग अपनी जान गवां चुके है। कोरोना वायरस व्हाइट हाउस के अंदर अपने कदम लगातार बढ़ाता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप के संक्रमित होने के बाद अब राष्ट्रपति के सबसे बड़े अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और उच्च सैन्य अधिकारी स्टीफन मिलर में कोरोना की पुष्टि हुई है। व्हाइट हाउस के अंदर संक्रमण का ताजा मामला सामने आने के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आनेवाले स्टाफ की तादाद 10 हो गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) उनके लिए 'ईश्‍वर का एक वरदान' है। ट्रंप ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) उनके लिए 'ईश्‍वर का एक वरदान' है क्‍योंकि इसने उन्‍हें इस बीमारी को ठीक करने की दवाओं के बारे में परिचित किया। ट्रंप ने इस वीडियो में एक बार फिर कोरोना वायरस के लिए चीन को ही जिम्मेदार ठहराया।

वीडियो में ट्रंप ने कहा 'चीन ने पूरी दुनिया को ये महामारी दी लेकिन वे लोग बच नहीं पाएंगे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।'

1313959702104023047?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रंप खुद भी बीते दिनों संक्रमण के शिकार हो गए थे, उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है लेकिन वे अभी भी पॉजिटिव ही हैं। ट्रंप ने वॉल्‍टर रीड हॉस्पिटल से सोमवार शाम को लौटने के बाद पहली बार वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने अस्‍पताल में दिए गए इलाज की जमकर प्रशंसा की और वादा किया कि अमेरिकी नागरिकों को कोरोना की दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी।

हेल्थ एक्सपर्ट अब भी परेशान

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वॉल्टर रीड अस्पताल से वाइट हाउस आने के बाद से ही हेल्थ एक्सपर्ट्स चिंतित हैं। ट्रंप के फिजिशन डॉ शॉन कॉनली का कहना है कि ट्रंप डिस्चार्ज किए जाने के सभी मानकों पर खरे उतरे थे। डॉक्‍टर कॉनली ने यह भी बताया था कि वाइट हाउस लौटने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली रात आराम से गुजारी। हालांकि, फ्रंटलाइन डॉक्टर्स का मानना है कि कोरोना मरीजों के मामले में अभी यह मान लेना कि वह ठीक होने लगे हैं, जल्दबाजी है।

सही जानकारी नहीं देते ट्रंप!

एक्सपर्ट्स की चिंता का एक बड़ा कारण है ट्रंप के इलाज से जुड़ी जानकारियां। दरअसल, खुद कॉनली ने पहले बताया कि ट्रंप को ऑक्सिजन दी गई थी लेकिन बाद में ऐसा जताने की कोशिश की राष्ट्रपति की हालत इतनी भी खराब नहीं, जबकि रविवार को उन्होंने बताया था कि ट्रंप को dexamethasone दी गई थी।

यह आमतौर पर ऐसे मरीजों को ही दी जाती है जिन्हें सांस लेने में समस्या हो। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बीमारी इन्फेक्शन के दूसरे हफ्ते में तेजी से बढ़ती है। सैन फ्रांसिस्को की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के हेड रॉबर्ट वॉकटर ने बताया कि अभी यहां से कई संभावना हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त ट्रंप को ICU से 50 फीट दूर रहना चाहिए, न कि हेलिकॉप्टर राइड जितना दूर।

व्हाइट हाउस के संक्रमित अधिकारियों की संख्या हुई 10

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर ने कोरोना से संक्रमित होने की खुद पुष्टि की है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'पिछले पांच दिनों से सेल्फ-आइसोलेशन में और दूर रहकर मैं काम कर रहा हूं। कल यानी सोमवार तक हर दिन की कोरोना जांच में मेरी रिपोर्ट निगेटिव आती रही लेकिन आज यानी मंगलवार को मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। इसलिए मैं क्वारंटाइन में हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत