न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद आइसक्रीम खाकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने मनाया 'जश्‍न'

जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने दोस्‍तों के साथ आइसक्रीम खाकर 'जश्‍न' मनाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jan 2020 8:31:51

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद आइसक्रीम खाकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने मनाया 'जश्‍न'

अमेरिका ने शुक्रवार को एयरस्ट्राइक कर ईरान के बाहुबली जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया। जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने दोस्‍तों के साथ आइसक्रीम खाकर 'जश्‍न' मनाया। दरअसल, जिस दौरान सुलेमान को मारा गया, राष्ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा (Florida) में छुट्टियां मना रहे थे, उस दौरान उन्होंने एक अमेरिकी झंड़े (American Flag) की फोटो ट्वीट की थी। इस दौरान ट्रंप के साथ केविन मैककार्थी समेत उनके कई पुराने मित्र मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुलेमानी के मारे जाने की खबर दिए जाने के बाद ट्रंप ने मार-ए-लागो क्‍लब में आइसक्रीम खाई।

आपको बता दे, इससे पहले वर्ष 2017 सीरिया में मिसाइल हमले के बाद ट्रंप ने चॉकलेट केक खाकर जश्‍न मनाया था। इस दौरान उनके साथ चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग भी मौजूद थे। ट्रंप ने उन्‍हें सीरिया में मिसाइल हमले की सूचना दी और चॉकलेट केक खिलाया।

इस बीच ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कासिम सुलेमानी की हत्‍या ईरान के साथ विवाद बढ़ाने के लिए नहीं की गई है। हमने बीती रात एक युद्ध को खत्‍म करने के लिए कार्रवाई की। हमने एक युद्ध शुरू करने के लिए कार्रवाई नहीं की। जनरल कासिम सुलेमानी (General Qasem Soleimani) ने एक लंबे समय में हजारों अमेरिकियों को मारा और घायल किया था, और कई और को मारने की योजना बना रहा था। लेकिन दबोच लिया गया! वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरह से लाखों लोगों की हत्या का जिम्मेदार था, जिसमें हाल ही में मारे गए बहुत से लोग भी शामिल हैं।

usa vs iran,usa president,qasem soleimani death,iran war,donald trump ate ice cream,news,news in hindi

ट्रंप ने ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'जो प्रदर्शनकारी ईरान में ही मारे गए हैं। हालांकि ईरान (Iran) कभी इस बात को पूरी तरह से स्वीकार नहीं करेगा, सुलेमानी से देश के अंदर ही नफरत और घृणा की जाती थी। वे इतने भी दुखी नहीं हैं, जितने कि नेता बाहरी दुनिया को दिखना की कोशिश कर रहे हैं।'

ट्रंप ने कहा कि हम ईरान में सत्‍ता परिवर्तन नहीं चाहते हैं लेकिन ईरानी सरकार 'छद्म लड़ाकुओं का इस्‍तेमाल अपने पड़ोसियों को अस्थिर करने के लिए कर रही है और इसे अब बंद होना होगा।

ट्रंप ने कहा कि सुलेमानी अमेरिकी राजनयिकों और सैन्‍यकर्मियों पर हमले की साजिश रच रहे थे और इसी वजह से उन्‍हें निशाना बनाया गया। उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान अगर कोई जवाबी कार्रवाई करता है तो हमने उससे निपटने के लिए लक्ष्‍यों की पहचान कर ली है और मैं किसी भी जरूरी कदम को उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने किया हमला

आपको बता दे, अमेरिका ने शनिवार को फिर हवाई हमला करके 6 लोगों को मार दिया है। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी के बताए जा रहे हैं। हश्‍द अल-शाबी ईरान समर्थक पॉप्‍युलर मोबलाइजेशन फोर्सेस का दूसरा नाम है। बताया जा रहा है कि यह हमला इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर इलाके में ताजी रोड के पास हुआ है। ये सड़क उस ओर जाती है जहां पर गैर अमेरिकी सेनाओं का बेस है। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में हशद-अल-साबी के 6 लड़ाके मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक मिलिशिया के तीन में से दो वाहनों में आग की लपटें देखी गई हैं। उन्‍होंने कहा कि हवाई हमले में इन वाहनों में सवार लोग 6 लोग जिंदा जल गए। यह हमला स्‍थानीय समयानुसार रात करीब 1:12 मिनट पर हुआ। अपुष्‍ट सूत्रों के मुताबिक इस हमले में पॉप्‍युलर मोबलाइजेशन फोर्सेस के एक बड़े नेता की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत