न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

US Election का Liquor Connection : चुनाव के दिन बाइडेन समर्थकों ने 75% और ट्रम्प सपोर्टर्स ने 33% ज्यादा खरीदी शराब

डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार वाले राज्यों (ब्लू स्टेट) में शराब और दूसरे एल्कोहलिक ड्रिंक्स की बिक्री 75% बढ़ी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 1:32:35

 US Election का Liquor Connection : चुनाव के दिन बाइडेन समर्थकों ने 75% और ट्रम्प सपोर्टर्स ने 33% ज्यादा खरीदी शराब

अमेरिका में डेमोक्रेट जो बाइडेन का राष्ट्रपति बनना काफी हद तक तय हो चुका है। बाइडेन 4 बड़े राज्यों पेन्सिलवेनिया, एरिजोना, जार्जिया और नेवादा में लीड लिए हुए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में बढ़त बनाए हुए हैं। बाइडेन को अब तक 253 और ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए। वहीं शनिवार को बाइडेन लोगों के सामने आए। उन्होंने सियासी पारा ठंडा करने की कोशिश की। ट्रम्प का नाम लिए बिना उनसे अपील की कि गुस्सा थूकिए, हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं। हम सब अमेरिकी हैं।

बहरहाल, वोटिंग के अंतिम दिन यानी तीन नवंबर को अमेरिका में शराब की बेतहाशा खपत हुई। डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार वाले राज्यों (ब्लू स्टेट) में शराब और दूसरे एल्कोहलिक ड्रिंक्स की बिक्री 75% बढ़ी। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की सरकार वाले राज्यों में यह आंकड़ा 33% रहा। खास बात यह कि स्विंग स्टेट्स में भी शराब की खपत में 55% इजाफा हुआ।

डेमोक्रेट्स को जीत का भरोसा था

एक अमेरिकी कंपनी ने इलेक्शन डे पर शराब की बिक्री के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, डेमोक्रेट्स को जीत का भरोसा था। शायद इसीलिए ब्लू स्टेट में शराब की बिक्री में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ। ब्लू स्टेट यानी वे राज्य जहां डेमोक्रेटिक पार्टी (जो बाइडेन) का दबदबा है। यहां तीन नवंबर को शराब की बिक्री 75% बढ़ी। अब जबकि नतीजे आ रहे हैं तब भी जो बाइडेन राष्ट्रपति ट्रम्प से आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि, परिणाम अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए गए हैं।

कौन से मादक पदार्थ शामिल

शराब, बियर, वाइन, मैरियुआना

प्रमुख ब्लू स्टेट


कैलिफोर्निया, कनेक्टिकट, ओरेगन, मैसाच्युसेट्स, न्यूयॉर्क, रोड्स आईलैंड, वॉशिंगटन, न्यूजर्सी, इलिनॉय

रिपब्लिकन पीछे रहे

जिन राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी (डोनाल्ड ट्रम्प) की सरकार हैं, वहां इलेक्शन डे पर शराब या दूसरे मादक पदार्थों की बिक्री 33% ज्यादा हुई। नतीजों में ट्रम्प डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, इसी दौरान वे काउंटिंग में धांधली और जीत का दावा भी करते नजर आए।

रेड स्टेट्स


व्योमिंग, इदाहो, लुसियाना, टेनेसी, मिसौरी, ओक्लाहोमा

स्विंग स्टेट्स भी खुश

रोचक आंकड़ा स्विंग स्टेट्स का है। स्विंग स्टेट्स यानी वे राज्य जिन्हें किसी पार्टी का स्ट्रॉन्ग होल्ड नहीं कहा जा सकता। यहां के मतदाता अपनी पसंद बदलते रहते हैं। इस बार 9 राज्यों को स्विंग स्टेट्स माना गया था। यहां मादक पदार्थों की बिक्री में 55% बढ़त दर्ज की गई।

स्विंग स्टेट्स

कोलोराडो, फ्लोरिडा, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलिना, ओहियो एरिजोना, जॉर्जिया, पेन्सिलवेनिया, टेक्सास

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?