न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इंवेस्टर्स समिट : जाने कौन-कौन से VIP आएंगे इस समिट में

इन्वेस्टर्स समिट में बुधवार को लखनऊ के आसमान में 40 से ज्यादा निजी 'उड़न खटोले', सड़कों पर 100 से ज्यादा मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू और इतनी ही अन्य लग्जरी कारें मेहमानों की आवभगत में लगेंगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 2:07:47

यूपी इंवेस्टर्स समिट : जाने कौन-कौन से VIP आएंगे इस समिट में

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। इन्वेस्टर्स समिट में बुधवार को लखनऊ के आसमान में 40 से ज्यादा निजी 'उड़न खटोले', सड़कों पर 100 से ज्यादा मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू और इतनी ही अन्य लग्जरी कारें मेहमानों की आवभगत में लगेंगी। सोमवार को रमाबाई रैली स्थल पर दिल्ली से आईं ऐसी कई गाड़ियों की पार्किंग शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि यहां की पूरी पार्किंग 19 से 23 फरवरी तक समिट के लिए आने वाली गाड़ियों के लिए बुक की जा चुकी है। मर्सडीज और बीएमडब्ल्यू के अलावा 100 एयरकंडीशंड लग्जरी बसें भी यहां खड़ी की गई हैं। जानकारों के मुताबिक इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले निवेशकों के प्रतिनिधि और कर्मचारियों को लखनऊ घुमाने में इनका इस्तेमाल होगा। रविवार को रिहर्सल भी किया गया।

एयरपोर्ट की क्षमता से ज्यादा विमान

एयरपोर्ट पर निजी वाहनों को लैंड करवाने के डेढ़ दर्जन पार्किंग ब्वॉय तैनात किए गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर सिर्फ 19 चार्टर विमान के खड़े होने की सुविधा है। सूत्रों की मानें तो 20 उद्योगपतियों ने अपने निजी विमानों से लखनऊ आने की बात कही है। अभी यह संख्या बढ़ेगी।

ये वीआईपी आएंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 18 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान रक्षा मंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमारमंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, सुभाष चंद्रा, आनंद महिन्द्रा, शोभना कामिनी, रसेश शाह, संजीव पुरी, यूसुफ अली, एचसी हॉंग, गौतम तनेजा, अशोक कजारिया, कमल बाली, सुमन सिन्हा, अजय श्रीराम, पंकज पटेल, अशोक हिन्दुजा।

अखिलेश यादव ने कसा था तंज

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निवेश को लेकर तंज भी कसा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतर भविष्य के लिए अपना पैसा लेकर भारत से बाहर चले गए और कुछ बैंकों का पैसा लेकर। मतलब कुछ बाहर जाकर बस गये और कुछ बच गये। इधर हमारा प्रदेश ये इंतजार कर रहा है कि निवेश कब होगा। सच तो ये है कि लोग पैसा लेकर बाहर जा रहे हैं, न कि निवेश के लिए आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत