न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण होगा, 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा : प्रधानमंत्री

यूपी के लखनऊ में आयोजित इंवेस्टर्स समिट को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश निराशा से आशा की तरफ बढ़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 2:31:03

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण होगा, 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा : प्रधानमंत्री

यूपी के लखनऊ में आयोजित इंवेस्टर्स समिट को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश निराशा से आशा की तरफ बढ़ रहा है। तरक्की के रास्ते पर यूपी लगातार आगे बढ़ रहा है। यूपी में अब नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं। यूपी पूरे देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बन सकता है। उन्होंने यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया और कहा कि प्रदेश में इससे 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश के लिए इतने लोगों का एकजुट होना बड़ी बात है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके मंत्रिमंडल के साथियों और जनता को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में अब नींव तैयार हो चुकी है, जिससे न्यू उत्तर प्रदेश का विकास होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा-

- पीएम मोदी ने बुंदेलखंड में 20 हजार करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाये जाने की घोषणा की है। यूपी के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक बुंदेलखंड के लिए प्रस्तावित इस योजना से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने कहा कि बजट में प्रस्तावित दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में से एक बुंदेलखंड इलाके में प्रस्तावित है। इसमें 20,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

- हमारी सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, हम जॉब सेंट्रिक के साथ-साथ पीपल सेंट्रिक ग्रोथ पर जोर देते हैं।

- हम एक ऐसी अर्थव्यवस्था चाहते हैं कि जिसमें गरीबों का वित्तीय समावेशन भी हो व सभी का कल्याण हो।

- यूपी के 11 शहरों में हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है। मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर कर सके। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे के काम को हमने आगे बढ़ाया है। ये प्रदेश में बुनियादी ढांचे की ज़रूरतों को पूरा करेगा और पूर्वांचल और बुंदलेखंड का औधोगिक विकास होगा. इससे यहां के सूखाग्रस्त किसानों को भी लाभ होगा। दो और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तरप्रदेश में बनेंगे।

- यूपी में निवेश को आसान बनाया जा रहा है। उद्यमियों के लिए रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट बिछाए जा रहे हैं।

- पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में अब नींव तैयार हो चुकी है, जिससे न्यू उत्तर प्रदेश का विकास होगा।

- मुख्यमंत्री योगी ने यूपी को निराशावाद की ओर से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया है। यूपी में संसाधन और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है।

- तरक्की के रास्ते पर यूपी लगातार आगे बढ़ रहा है। यूपी में अब नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं। यूपी पूरे देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बन सकता है। यूपी में धान खरीद चार गुना बढ़ी है और आलू उत्पादन भी लगातार बढ़ा है. हमें किसानों औऱ उधोग के संबंध को मजबूत करना है, जो राज्य ही कर सकता है।

- यूपी में सुपरहिट परफॉर्मेंस देने के लिए योगी की टीम तैयार है। यहां के लोग तैयार हैं।

- यूपी के 60 प्रतिशत लोग वर्किंग एज ग्रुप में हैं और ये ग्रुप ही प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता