न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : रिलायंस 10 हजार, अडानी 35 हजार और बिड़ला ग्रुप करेगा 25 हजार करोड़ का निवेश

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 12:07:20

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : रिलायंस 10 हजार, अडानी 35 हजार और बिड़ला ग्रुप करेगा 25 हजार करोड़ का निवेश

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। समिट के लिए यहां पहले से ही मुकेश अंबानी सहित कई अन्य उद्योगपति मौजूद हैं। देशभर के आए नामी-गिरामी कारोबारी यूपी में निवेश की घोषणा कर रहे हैं। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में स्वागत भाषण में कहा कि हमने जब समिट का काम शुरू किया तो जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा रिस्पांस हमें मिला। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां सबसे ज्यादा संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमें 2000 से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। हम लगातार इनका फॉलोअप करेंगे और जब तक इंडस्ट्री लग नहीं जाती चुप नहीं बैठेंगे। महाना ने उद्योगपतियों को सुरक्षा और संसाधन देने का वादा किया।

आने वाले समय में 18,500 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कहा कि हमारे ग्रुप ने पिछली सरकार में 30,000 करोड़ रुपये का एमओयू किया था लेकिन काम सिर्फ 3000 करोड़ रुपये का हुआ। जी ग्रुप आने वाले समय में यूपी में 18500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी एक नए यूपी के रूप में उभर रहा है।

पांच साल में यूपी में करेंगे 25 हजार करोड़ का निवेश : कुमार मंगलम् बिड़ला

समिट को सम्बोधित करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए काफी कुछ किया जा रहा है। यहां उद्योगों का विस्तार होता देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने अगले पांच वर्षों में प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

मुकेश अंबानी 10,000 करोड़ इन्वेस्ट करेंगे


मुकेश अंबानी ने यूपी के विकास को लेकर कहा कि वह यूपी के विकास के लिए हर स्तर पर मदद करने के लिए तैयार है। अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा, 'मुझे यूपी का सेवा करने का मौका मिले, यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सेवा करने के उद्देश्य से ही मैं आज यहां पर उपस्थित हुआ हूं।'

मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियो के जरिये हम 14 हजार रोजगार यूपी में उपलब्ध कराएंगे। वहीं रिलायंस के अन्य उपक्रमों के जरिए 1 लाख से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं लखनऊ में आकर खुश हूं। किसी राजधानी को निवेश समिट के लिए इतना खूबसूरत सजा नहीं देखा।' उन्होंने आगे कहा, 'मोदी जी का सपना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। हम सब मिल कर इसे पूरा करेंगे।'

अडाणी करेंगे 35,000 करोड़ का निवेश

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी की मौजूदगी में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि देश की तरक्की में यूपी की अहम भूमिका है। इस दौरान अडानी ने कहा, 'अडानी ग्रुप को मिशन राष्ट्र निर्माण है जो न्यू इंडिया की अवधारणा शामिल है। यूपी में हम वर्ल्ड क्लास फूड ऐंड एग्री पार्क बनाएंगे। यहां पर बड़ा लॉजिस्टिक पार्क भी हमारा लक्ष्य है। रोड और मेट्रो निर्माण में भी हम निवेश करेंगे। अगले 3 वर्ष में हम यूपी में 35 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। यहां हम वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी और स्किल सेंटर भी स्थापित करेंगे।'

अडानी ग्रुप कोयला खनन, रियल स्टेट, बंदरगाह और कोल्ड स्टोरेज में निवेश करेगा। 6 लाख टन अनाज रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। अडानी ने कहा कि योगी जी आप जिस राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं उसके बिना देश की प्रगति कथा नहीं लिखी जा सकती। आप उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत कर रहे है जो निवेश और सामाजिक सुरक्षा की पहली शर्त है।

इसके पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य और मेयर संयुक्ता भाटिया ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी अब से कुछ ही देर में समिट का उद्घाटन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन