न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Board Result 2019: इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं तनु तोमर, डॉक्टर बनने का है सपना

10वीं में जहा कानपुर नगर के रहने वाले गौतम रघुवंशी ने 600 में से 583 अंक 97.17 प्रतिशत के साथ टॉप किया है वही इंटरमीडिएट (12वीं) में बागपत के पुट्टी गांव निवासी तनु तोमर ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 2:41:17

UP Board Result 2019: इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं तनु तोमर, डॉक्टर बनने का है सपना

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं में जहा कानपुर नगर के रहने वाले गौतम रघुवंशी ने 600 में से 583 अंक 97.17 प्रतिशत के साथ टॉप किया है वही इंटरमीडिएट (12वीं) में बागपत के पुट्टी गांव निवासी तनु तोमर ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। हाईस्कूल में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे पेरेंट्स और टीचर्स का आशीर्वाद मिला है। अच्छा लग रहा है। सारा क्रेडिट मैं उन्हीं को देना चाहता हूं। उनके सपोर्ट के बिना कुछ भी पॉसीबिल नहीं था। काफी बच्चों ने एक्जाम छोड़ दिया था। नकल पर काफी सख्ती रही थी। बोर्ड ने अच्छा काम किया। मैं आईआईटी इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता हूं। वही तनु तोमर का कहना है कि वह एक नामचीन डॉक्टर बनें। टॉप करने वाली तनु के पिता हरेंद्र तोमर किसान हैं जबकि उनकी मां रूमा देवी गृहणी हैं।

बागपत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज, बड़ौत की छात्रा तनु ने टॉप किया है तो पूरा परिवार ही नहीं, क्षेत्र के लोग और स्कूल के सभी टीचर भी बेहद खुश हैं। एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में तनु के बायॉलजी टीचर, स्कूल के प्रिंसिपल राजीव तोमर बताते हैं, 'वह हमेशा से पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। वह चीजों को बारीकी से समझती है, कई बार तो मुझे भी उसे समझाने के लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती थी, किताबों में चीजें तलाशनी पड़ती थीं। तनु वाकई बहुत होनहार बिटिया है।'

up board result 2019,high school result 2019,up board result,up board result 2019 12th,up board result 2019 class 10

प्रिंसिपल राजीव तोमर कहते हैं, 'तनु का ख्वाब है कि वह एक अच्छी डॉक्टर बने। इंटरमीडिएट में उसके सब्जेक्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायॉलजी, हिंदी, इंग्लिश रहे हैं। तनु ने 11वीं में हमारे कॉलेज में दाखिला लिया था। इससे पहले वह सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान भी तनु ने 96 पर्सेंट अंक हासिल किए थे।' उन्होंने कहा, 'हमें गर्व महसूस हो रहा है। आज हमें लग रहा है कि हमारी मेहनत आज वाकई सफल हो गई।' तनु ने 500 अंकों में से 489 अंक हासिल किए हैं। सामान्य हिंदी में तनु ने 98 अंक, अंग्रेजी में 96, फिजिक्स में 98, केमिस्ट्री में 98, बायॉलजी में 99 अंक प्राप्त किए हैं।

तनु की चाची सोनिका उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं। तनु तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन इस बार 12वीं कक्षा में प्रवेश कर चुकी है जबकि छोटा भाई 10वीं क्लास का छात्र है। सोनिका कहती हैं, 'तनु ने टॉप किया है, इस बात का पता चलते ही हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हमें जगह-जगह से फोन आ रहे हैं। लोग फोन पर बधाइयां दे रहे हैं।'

यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। दसवीं क्लास में 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही हैं। हाईस्कूल के लिए 31 लाख 79 हजार 347 और इंटर के लिए 26 लाख 27 हजार 575 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। करीब छह लाख 52 हजार 881 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस बार परीक्षाएं 7 फरवरी से दो मार्च तक चली थीं। एक लाख 24 हजार 796 परीक्षकों ने कॉपी चेक की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत