न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के भाई ने कहा- 'जलाने के लिए कुछ भी बचा नहीं...'

उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक रेप विक्टिम ने देर रात 11:40 पर कार्डियक अरेस्ट के बाद आखिरी सांस ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Dec 2019 12:12:50

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के भाई ने कहा- 'जलाने के लिए कुछ भी बचा नहीं...'

उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक रेप विक्टिम ने देर रात 11:40 पर कार्डियक अरेस्ट के बाद आखिरी सांस ली। पीड़िता 95% जली हुई हालत में गुरुवार रात दिल्ली लाई गई थी। पीड़िता के भाई ने अपनी बहन के लिए न्याय की मांग करते हुए दिल को झकझोर देने वाली बात कही। भाई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उसकी बहन ने झेला, उसने मुझसे मिन्नत की कि भाई मुझे बचा लो। मैंने उससे कहा था कि तुम्हें बचा लिया जाएगा, चिंता मत करो। मैं बहुत दुखी हूं कि मैं उसे बचा नहीं सका।

'जलाने लायक कुछ भी बचा नहीं'

वहीं अंतिम संस्कार को लेकर उन्होंने कहा कि अब उसमें जलाने लायक कुछ भी बचा नहीं है, हम शव को अपने गांव ले जाएंगे और वहीं दफनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधी एनकाउंटर में मारे जाते हैं या फांसी पर लटकाए जाते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें जिंदा नहीं रहना चाहिए, यही हम चाहते हैं।

पीड़िता को गुरुवार को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95% जल चुका था। सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ शलभ कुमार ने बताया, 'हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात 11:10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया। हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11:40 बजे उसकी मौत हो गई।

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूलिंग पार्टी या प्रशासन की तरफ से कोई वरिष्ठ व्यक्ति हमसे मिलने नहीं आया। उन्होंने अपना गुस्सा जताते हुए कहा कि या तो हैदराबाद की तरह उनका एनकाउंटर किया जाए या फिर उनको फांसी की सजा हो। उन्होंने आगे यह भी बताया कि रेप आरोपी जमानत मिलने के बाद मेरी बेटी और मेरे साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों को लगातार धमका रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। पीड़ित पिता ने कहा कि मुझे धन का लालच नहीं है। मेरी सिर्फ एक ही मांग है कि मेरी बेटी को मौत के बाद इंसाफ मिले। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़ित युवती का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जिसके बाद परिजन उसका शव लेकर उन्नाव आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत