न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के घर पहुंचा कोरोना, बंगले पर तैनात कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में वीआईपी बंगलों पर तैनात मुंबई पुलिस के जवान कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 10:25:32

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के घर पहुंचा कोरोना, बंगले पर तैनात कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 18 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। इसमें 10 मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में दो-दो और कल्याण डोंबिवली, सोलापुर और जलगांव में एक-एक की जान गई। मृतकों में 14 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। मृतको में 17 की उम्र 40 साल से अधिक है। इनमें से 12 को डायबिटीज, अस्थमा और बीपी जैसी बीमारियां थीं। राज्य में अब तक संक्रमण से 269 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, बुधवार को राज्य में संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5649 हो गई है। वहीं, 67 मरीज ठीक होकर वापस घर गए हैं। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 789 पहुंच गई है। वहीं, महाराष्ट्र में वीआईपी बंगलों पर तैनात मुंबई पुलिस के जवान कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मुंबई में केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के बंगले पर तैनात एक कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मालाबार हिल्स पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। इसके बाद वहां तैनात 6 पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र आव्हाड के निजी सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई के धारावी में बुधवार को कोरोना के 9 मामले सामने आए, इसके साथ ही एशिया के इस सबसे बड़े स्लम में कोरोना मरीजों की संख्या 189 हो गई है। यहां पर 12 लोगों की मौत हुई है। धारावी में कोरोना संक्रमण ने महाराष्ट्र सरकार की नींद उड़ा दी है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए धारावी को सील कर दिया गया है। ना तो कोई अंदर से बाहर आ सकता है और ना ही कोई बाहर से अंदर जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका