दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के शिरोमणि अकाली दल(एसएडी) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दिए गए अपने सभी बयान वापस ले लिए हैं। केजरीवाल ने मजीठिया से लिखित माफी भी मांग ली है जिसके बाद विपक्ष केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि ये इस बात का खुलासा करता है कि आम आदमी पार्टी घटिया राजनीति कर रही है, वह झूठे प्रचार कर रहे हैं। पंजाब में आप पार्टी का पूरा चुनाव अभियान एक झूठ पर आधारित था, अच्छा है कि उन्होंने अपना झूठ स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लिखित में माफीनामा देना पड़ा भारी है। मानहानि के मामले में अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद आप पार्टी में बगावत का दौर शुरू हो गया है। पंजाब के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने 16 मार्च को आम आदमी पार्टी आप के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
This exposes cheap politics by AAP, they spread false propaganda. They build their entire election campaign (in Punjab) on a lie, good that he has accepted his lies: Union Minister Harsimrat Kaur Badal on Arvind Kejriwals apology to Bikram Singh Majithia pic.twitter.com/wiGIaTeFrC
— ANI (@ANI) March 16,
![]()
वहीं केजरीवाल की रणनीतियों के लिए अक्सर ही उनकी आलोचना करने वाले कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अपने ट्वीट के जरिए बड़ा हमला बोला है।
केजरीवाल ने अपनी तल्ख टिप्पणी में लिखा है -
एकता बांटने में माहिर है ,
खुद की जड़ काटने में माहिर है ,
हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद,
थूक कर चाटने में माहिर है !एकता बाँटने में माहिर है ,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)
खुद की जड़ काटने में माहिर है ,
हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद,
थूक कर चाटने में माहिर है ! 😡👎“पराए आँसुओं से आँख को नम कर रहा हूँ मैं ,
भरोसा आजकल खुद पर भी कुछ कम कर रहा हूँ मैं ,
बड़ी मुश्किल से जागी थी ज़माने की निगाहों में ,
उसी उम्मीद के मरने का मातम कर रह














