“ #UnionBudget2021 सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आत्मनिर्भर भारत वà
उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान भी आत्मनिर्भर पैकेज देकर भारत को नई दिशा दी। देश को बचाया। सरकार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है। पूर्ण विश्वास है कि हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।'
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'आत्मनिर्भर भारत बनाने और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था में भारत लगातार आगे बढ़े, इस दिशा में हमारा लगातार प्रयास हो रहा है।' वहीं अनुराग ठाकुर ने सोमवार को घर से निकलने से पहले पूजा भी की है। आपको बता दे, कोरोना महामारी से ना सिर्फ बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है बल्कि इकोनॉमी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऐसे में देश के मिडिल क्लास के लोग, किसान, गरीब एवं वंचित तबका, विश्लेषक और उद्योगपति इस बजट से काफी आस लगाए बैठे हैं। साथ ही इस बजट में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, लोगों को महंगाई से राहत मिलने और इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में सरकार राजकोषीय घाटे को थोड़े समय के लिए नजरंदाज कर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं कर सकती है।













