न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर UN ने जारी की चेतावनी , कहा - मछली या अन्य सीफूड खाते हैं तो रहे संभलकर

यूनाइटेड नेशंस (UN) ने मंगलवार को दुनिया के सभी देशों के लिए चेतावनी जारी की है कि अन्य देशों में भी ऐसे बाजार संक्रमण फैलने के लिए सबसे मुफीद जगह साबित हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 2:50:09

कोरोना को लेकर UN ने जारी की चेतावनी , कहा - मछली या अन्य सीफूड खाते हैं तो रहे संभलकर

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) से अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 82000 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो गई है, जबकि 3 लाख 2 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। इस वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई है इसकी अभी तक कुछ सटीक जानकारी मिल नहीं सकी है लेकिन अब तक के हुए शोध में यह बात सामने आई है कि ये संक्रमण वुहान के एक सीफूड मार्केट से फैला था। यूनाइटेड नेशंस (UN) ने मंगलवार को दुनिया के सभी देशों के लिए चेतावनी जारी की है कि अन्य देशों में भी ऐसे बाजार संक्रमण फैलने के लिए सबसे मुफीद जगह साबित हो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की जैव विविधता प्रमुख ने कहा कि चीन के कोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर में हुआनान सीफूड बाजार समेत ऐसे बाजारों से संक्रमण फैलने का बड़ा जोखिम है। उन्होंने दुनियाभर में वन्य जीवों की बिक्री तथा उनके उपभोग पर सख्त नियंत्रण की सलाह भी दी है। हुआनान सीफूड बाजार में बिकने वाले वन्यजीवों को कोरोना वायरस महामारी का स्रोत माना जाता है। पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में महामारी फैलने के बाद हुआनान बाजार को बंद कर दिया गया था।

यूएन के कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी की कार्यवाहक कार्यकारी सचिव एलिजाबेथ मारूमा म्रेमा ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कहा, 'पशु बाजार जिन्हें एशिया के कुछ हिस्सों में वेट मार्केट भी कहा जाता है जैसे कि चीन के वुहान में हुआनान सीफूड मार्केट, जहां जिंदा मछली, मीट तथा अन्य वन्यजीव बिकते हैं, वे इस संक्रमण के फैलने का महत्वपूर्ण कारक हैं क्योंकि यह वैश्विक वन्यजीव कारोबार है।' उन्होंने कहा कि फूड बाजारों में जीवित पशुओं की संख्या को कम करने जैसे जो कदम कुछ देशों ने उठाए हैं उससे भविष्य में महामारी फैलने का जोखिम काफी कम हो जाएगा। इसके लिए विश्वभर में वन्य प्रजातियों की ब्रिक्री और उपभोग पर सख्त नियंत्रण करना होगा।

चीन का दावा है कि उसने कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया है और बुधवार से उसने वुहान में 76 दिन से जारी लॉकडाउन भी ख़त्म कर दिया है। मेल ऑनलाइन की खबर के मुताबिक यहां फिर जानवरों के बाजार खुल गए हैं। कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ और बिच्छू दुबारे से खुले आम बिकने शुरू हो गए है। गुइलिन के डोंग्गूआन में मीट मार्केट पहले जैसा ही हो गया है और पहले से ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका