न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा में सियासी उथल-पुथल से कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए दो विधायक

दोनों विधायक मंगलवार सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 2:48:34

गोवा में सियासी उथल-पुथल से कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए दो विधायक

गोवा में इस समय सियासी हलचल काफी तेज हैं। मुख्यमंत्री मनोहर परिकर हाल ही में दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद राज्य वापस पहुंच गए हैं। एम्स में उनका अग्नाश्य संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। गोवा में इस समय हुई राजनीतिक उथल-पुथल में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। गोवा के दो कांग्रेसी विधायक दयानंद सोपते और सुभाष शिरोडकर सोमवार आधी रात को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और मंगलवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि एम्स में इलाज करा रहे सीएम पर्रिकर को अभी रविवार को ही गोवा लाया गया है। कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने वाले एक विधायक ने यह भी दावा किया है कि दूसरे कांग्रेस विधायक भी उनके संपर्क में हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों विधायक मंगलवार सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। शाह के आवास पर हुई बैठक में दोनों विधायकों के अवाला गोवा बीजेपी के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर और मंत्री विनायक राणे भी बैठक में मौजूद थे। सूत्रों का दावा है कि सत्ताधारी बीजेपी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए अपने विधायकों की संख्या बढ़ाना चाहती है। इसमें पर्रिकर के उत्तराधिकारी बनने के इच्छुक विश्वजीत राणे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गोवा विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने कहा, 'मुझे कांग्रेस के दो विधायकों दयानंद सोपते और सुभाष शिरोडकर का इस्तीफा मिला है। उन्होंने स्वीकार किया है कि वह किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से ऐसा कर रहे हैं। मैंने इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। प्रक्रिया पूरी हो गई है। विधानसभा सदस्यों को इसकी कॉपी भेज दी जाएंगी।' भाजपा में शामिल होने के बाद विधायकों ने कहा कि हम आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 2-3 विधायक और आएंगे, आज नहीं लेकिन आने वाले दिनों में।

सूत्रों के अनुसार, दयानंद सोपटे को बीजेपी मोपा योजना और विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष जैसा मलाईदार पद देने की पेशकश कर सकती है, जबकि शिरोडकर को गोवा पर्यटन विकास निगम में जगह मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले गोवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सोमवार को यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि ‘कोई गलत हथकंडा अपनाकर’ राज्य विधानसभा भंग नहीं हो। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख गिरीश चोडणकर ने अपने ज्ञापन में कोविंद को इस बात से अवगत कराया था। ज्ञापने में उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बारे में राज्यपाल मृदुला सिन्हा को कई बार जानकारी दी है।

भंग नहीं की जाएगी विधानसभा: बीजेपी

इस पर गोवा बीजेपी के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने यह साफ किया था कि मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। विधानसभा भी भंग नहीं की जाएगी। उधर सत्ताधारी गठबंधन में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने सोमवार को कहा कि मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे, यह सुनिश्चित करना बीजेपी आलाकमान की जिम्मेदारी है। जीएफपी के अध्यक्ष और नगर नियोजन मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा, ‘मुख्यमंत्री पद पर मनोहर पर्रिकर रहें या नहीं रहें, राज्य सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करना चाहिए।’ सरदेसाई ने यह बयान ऐसे समय में दिया था, जब रविवार को पर्रिकर (62) को नई दिल्ली से गोवा लाया गया।

इसी बीच गोवा में कांग्रेस के पर्यवेक्षक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ए. चेल्लाकुमार ने दावा किया है कि गोवा की बीजेपी सरकार में मंत्री विश्वजीत राणे अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ताधारी गठबंधन को तोड़कर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। बहरहाल, राणे ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। चेल्लाकुमार ने दावा किया कि दो महीने पहले तक राणे इस मुद्दे पर उनके संपर्क में थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में राणे वालपोई सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और सत्ताधारी बीजेपी में शामिल हो गए।

कांग्रेस नेता के इन दावों को खारिज करते हुए राणे ने कहा कि चेल्लाकुमार ‘हताश इंसान’ हैं, क्योंकि वह अपनी पार्टी के लोगों को एकजुट नहीं रख पा रहे। बीजेपी नेता राणे ने कहा, ‘मेरा उनसे (चेल्लाकुमार से) कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने (कांग्रेस ने) तो सुप्रीम कोर्ट तक में मेरे खिलाफ (अयोग्यता का) केस कर रखा है। मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है और मैंने कभी उनसे संपर्क नहीं किया। हालांकि, उन्होंने मुझसे संपर्क की कोशिश जरूर की।’

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लंबे समय से अस्वस्थ होने की वजह से गोवा में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। पर्रिकर के निजी आवास पर गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। गोवा की 40 सदस्यों वाली विधानसभा में पर्रिकर सरकार को 23 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें बीजेपी के 14, जीएफपी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायक हैं जबकि तीन विधायक निर्दलीय भी हैं। गोवा में 16 विधायकों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत