न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में हो सकते हैं दो उप मुख्यमंत्री, कांग्रेस की बड़ी हिस्सेदारी संभव

कर्नाटक में जेडीएस के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस की भूमिका पर अंतिम फैसला तो सोमवार को दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक के बाद ही तय होने की संभावना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 May 2018 7:37:58

कर्नाटक में हो सकते हैं दो उप मुख्यमंत्री, कांग्रेस की बड़ी हिस्सेदारी संभव

कर्नाटक में जेडीएस के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस की भूमिका पर अंतिम फैसला तो सोमवार को दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक के बाद ही तय होने की संभावना है। लेकिन इस बीच, यह खबरे आ रही है कि सरकार में कांग्रेस की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। कर्नाटक में संभवत: एक नहीं बल्कि दो उप मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर ने यह बात कही है। इसके बारे में अंतिम निर्णय कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। खबरे यह भी आ रही है कि उप मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस के पास आ सकता है। कुमारस्वामी को भी कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद देने पर कोई ऐतराज नहीं है। वहीं, कांग्रेस को 18-20 मंत्री पद मिल सकते हैं। यह संख्या जेडीएस के संभावित मंत्रियों से अधिक है। कांग्रेस किसी दलित नेता को उप मुख्यमंत्री बना सकती है। इस दौड़ में वरिष्ठ नेता और कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी परमेश्वर का नाम सबसे आगे हैं। कई दूसरे नाम भी चर्चा में हैं।

बुधवार को अकेले ही पद की शपथ लेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता कुमारस्वामी बुधवार को अकेले ही पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल के शेष सदस्य बहुमत साबित करने के लिए होने वाले शक्ति परीक्षण के पश्चात शपथ लेंगे। उनके गुरुवार को शपथ ग्रहण करने की संभावना है। जी परमेश्वर के डिप्टी सीएम बनने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद डीके शिवकुमार को दिए जाने की चर्चा चल रही है।

कुमारस्वामी पूरे कार्यकाल के लिए सीएम

- कुमारस्वामी ने दो टूक कहा है कि वही अगले पांच साल तक कर्नाटक सरकार का नेतृत्व करेंगे।
- वर्ष 2007 में भाजपा और जेडीएस ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद बनने के फार्मूले पर सरकार बनाई थी। लेकिन 20 महीने में ही यह सरकार गिर गई।
- लेकिन इस बार जब कुमारस्वामी से पुराने फार्मूले पर सरकार चलाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर इससे इनकार किया। कुमारस्वामी ने कहा, नतीजों के आने से कांग्रेस ने बिना शर्त जेडीएस का समर्थन किया है।

कैबिनेट में इन चेहरों के कयास

- एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्तमंत्रालय भी रख सकते अपने हाथ
- डी.के.शिवकुमार को विधायकों को एकजुट रखने के लिए मिल सकता ऊर्जा विभाग
- जी.परमेश्वर पर उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्रालय की भी हो सकती जिम्मेदारी
- लक्ष्मी हेबलकर को महिला कल्याण मंत्रालय मिल सकता, अभी कर्नाटक महिला कांग्रेस अध्यक्ष
- मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को विज्ञान और तकनीक मंत्रालय मिल सकता
- पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री एमबी पाटिल इस बार हो सकते खाद्य आपूर्ति मंत्री

विधायकों की नाराजगी का डर

विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले कांग्रेस और जेडीएस कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि बहुमत साबित करने से पहले पूरे मंत्रिमंडल का गठन करना जोखिम मोल लेना है। क्योंकि, कांग्रेस और जेडीएस से सभी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता। ऐसे में कुछ विधायकों की नाराजगी स्वभाविक है। सामान्य स्थितियों में यह मायने नहीं रखती। पर इस वक्त भाजपा मौका भुना सकती है इसलिए, बहुमत साबित करने तक एहतियात बरतने में कोई बुराई नहीं है।

अभी भी कड़े पहरे में विधायक

भाजपा सरकार बनाने की दौड़ में बाहर हो चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस को अपने विधायकों के बागी होने का डर सता रहा है। यही वजह है कि रविवार को भी पार्टी ने अपने विधायकों को घर जाने की इजाजत नहीं दी। सभी विधायकों को बेंगलुरु के नजदीक हिल्टन होटल में रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत