न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे बड़ी हैकिंग, बिल गेट्स, जेफ बेजोस और बराक ओबामा समेत कई सेलेब्रिटी के अकाउंट हैक, ट्विटर पर लोगों को लगा इतना चूना

हैकर्स ने क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के लिए बड़े लोगों के नाम का सहारा लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 9:17:39

सबसे बड़ी हैकिंग, बिल गेट्स, जेफ बेजोस और बराक ओबामा समेत कई सेलेब्रिटी के अकाउंट हैक, ट्विटर पर लोगों को लगा इतना चूना

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बुधवार की रात पूरी तरह से भयावह रही। आईफोन कंपनी एपल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई नामी हस्तियों और कंपनियों के ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक हो गए। जिसके बाद कई घंटों तक ट्विटर ने ब्लू टिक वाले सभी अकाउंट को बंद कर दिया।

हैकर्स ने क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के लिए बड़े लोगों के नाम का सहारा लिया। इन लोगों के अकाउंट से हैकर्स ने पोस्ट किए कि हम समाज सेवा करना चाहते हैं। आप 30 मिनट के अंदर हमें जितनी वैल्यू के बिटकॉइन भेजेंगे, हम उससे दोगुनी वैल्यू के आपको लौटा देंगे। , हालांकि अभी फौरी तौर पर इस मुश्किल को दूर कर लिया गया है।

कैब कंपनी उबर, अरबपति निवेशक वॉरेन बफे, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन और मीडिया सेलेब्रिटी किम कर्दाशियां वेस्ट समेत दूसरे नामी लोगों के ट्विटर अकाउंट भी हैक किए गए हैं और हर किसी के अकाउंट से एक ही ट्वीट किया गया, आप बिटकॉइन के जरिए पैसा भेजिए और हम आपको दोगुना पैसा देंगे। इसके अलावा ट्वीट में ये भी लिखा गया कि अब वक्त आ गया है कि हमने समाज से जो कमाया है, उसे वापस लौटाएं। इन्हीं ट्वीट के साथ बिटकॉइन के जरिए पैसा देने की बात कही गई।

twitter,hacked,bitcoin,number,bill gates,barak obama,jack,money hackers,news,hacking

उदाहरण के तौर पर बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा। आप 1000 डॉलर का बिटकॉइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा।

क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शंस को मॉनिटर करने वाली साइट ब्लॉकचेन डॉट कॉम के मुताबिक फ्रॉड का पता चलने से पहले लोग 1.16 लाख डॉलर की वैल्यू के बिटकॉइन उस फर्जी खाते में भेज चुके थे, जिसका लिंक हैक किए गए अकाउंट्स के जरिए शेयर किया गया था।

हैक किए गए अकाउंट ट्विटर ने डिसेबल किए

ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने कहा है कि यह मुश्किल वक्त है। हम जांच कर रहे हैं। जब एकदम साफ हो जाएगा कि यह कैसे हुआ तो आपसे जानकारी शेयर करेंगे।ट्विटर ने हैक किए अकाउंट्स डिसेबल कर फर्जी ट्वीट हटा दिए हैं।

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज ने लोगों को अलर्ट किया

जेमिनि एक्सचेंज के को-फाउंडर कैमरॉन विंकलेवोस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से कहा कि यह घोटाला है, इसके झांसे में नहीं आएं।

twitter,hacked,bitcoin,number,bill gates,barak obama,jack,money hackers,news,hacking

पिछले साल जैक डॉर्सी का अकाउंट भी हैक हुआ था

मार्च 2017 में हैकर्स ने एमनेस्टी इंटरनेशनल, द फ्रेंच इकोनॉमिक्स मिनिस्ट्री और बीबीसी की नॉर्थ अमेरिका सर्विस के ट्विटर अकाउंट हाईजैक कर लिए थे। पिछले साल अगस्त में ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक कर जातिवाद और नफरत फैलाने वाले पोस्ट किए गए थे।

बिटकॉइन क्या है?

आपको बता दें कि जिस तरह से रुपये और डॉलर हैं, उसी तरह अब बिटकॉइन हैं। ये एक डिजिटल करेंसी है, जिसे डिजिटिल बैंक में ही रखा जा सकता है। अभी इसे कुछ ही देशों में लागू किया गया है और हर जगह एक बिटकॉइन की कीमत काफी अधिक है। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से लोगों को ये काफी लुभावना लगता है।

क्या बंद हो गई हैकिंग?

ट्विटर के सीईओ जैक की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया। इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था, हालांकि अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं। ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी पड़ताल जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत