न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा में भाजपा की शानदार जीत के पीछे इस शख्स की मेहनत

एक शख्‍स ऐसा भी है जो कभी सुर्खियों में नहीं रहा और भाजपा को बुनियादी मजबूती देता रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 3:45:01

त्रिपुरा में भाजपा की शानदार जीत के पीछे इस शख्स की मेहनत

त्रिपुरा में पिछले विधासभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कई कार्यकर्ताओ के योगदान के बाद आज त्रिपुरा में भाजपा की मजबूत स्थिति देखने को मिली है। लेकिन एक शख्‍स ऐसा भी है जो कभी सुर्खियों में नहीं रहा और भाजपा को बुनियादी मजबूती देता रहा। हम बात कर रहे हैं सुनील देवधर की। सुनील देवधर ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन, चुनाव जीतना उन्हें बखूबी आता है। देवधर ने ही त्रिपुरा में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन का मैप तैयार किया था। उनके जीतोड़ प्रयास और परफेक्ट प्‍लानिंग के चलते त्रिपुरा आज भगवामय होती दिख रही है। जन्म से मराठी सुनील देवधर ने पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर के राज्यों में पार्टी की ऐसी बिसात बिछाई कि त्रिपुरा में बाजेपी ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान सुनील देवधर को वाराणसी भी भेजा था।

देवधर लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं और वे बांग्‍ला भाषा भी जानते हैं। भाजपा आलाकमान ने देवधर को नॉर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी। यहां रहते हुए उन्होंने स्थानीय भाषाएं सीखीं जिससे की वे यहां की जनता से सीधे जुड़ सकें। मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में खासी और गारो जैसी जनजाति के लोगों से वे उनकी ही भाषा में बात करते हैं। इस प्रकार वह स्थानीय लोगों से उन्हीं की भाषा में बात करके उनके बीच पकड़ बना सके। सुनील देवधर ने बताया कि उन्होंने बूथ स्तर पर काम किया और त्रिपुरा में वाम दलों, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दलों से भी लोगों को बीजेपी में जोड़ना शुरू किया। इससे बीजेपी का दायरा बढ़ता गया और पार्टी मजबूत होती चली गई।

विधानसभा चुनाव से पहले वाम दलों, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसका फायदा बीजेपी को मिला। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं। 41 पर बीजेपी आगे है और 18 पर वाम दल आगे चल रहे हैं, लेकिन बीजेपी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त लग रही है और पार्टी नेता जश्न की तैयारियां कर रहे हैं।

tripura election,bjp,sunil deodhar

त्रिपुरा में बीजेपी के संभावित सीएम 'बिप्लव कुमार'

सूत्रों के मुताबिक बिप्लव कुमार देब त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में बिप्लव इसलिए भी सबसे आगे हैं, क्योंकि वे लो-प्रोफाइल रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निभाना जानते हैं। रुझान के दौरान भाजपा महासचिव राम माधव के साथ वह मंच भी साझा करते दिखे हैं। चुनाव नतीजों से पहले भी ऐसे संकेत मिलते रहे हैं कि त्रिपुर में बिप्लव को भाजपा की कमान दी जा सकती है। बिप्लब देव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व स्वयंसेवक रह चुके हैं। वह त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले सुधींद्र दासगुप्ता की जगह लाया गया था। बिप्लब देव का जन्म दक्षिणी त्रिपुरा के उदरपुर सबडिविजन में हुआ था। देब की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है और उनका ज्यादातर वक्त नागपुर के आरएसएस हेडक्वॉटर्स में बीता है। बिप्लब देव ने त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बनमालीपुर (पश्चिमी त्रिपुरा) में विप्लव का मुकाबला ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के कुहेली दास से है। विप्लव ने नामांकन पत्र के साथ दिए ऐफिडेविट में अपनी आय मात्र 2,99,290 रुपये बताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत