न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई दिल्ली : रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड की मदद से किया काबू

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस की बोगी में आग लग गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Sep 2019 3:35:49

नई दिल्ली : रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड की मदद से किया काबू

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस की बोगी में आग लग गई। आग मिलने की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ ही अग्निशमन दल के कई कर्मचारी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 32 दमकलकर्मी और 12 फायर ब्रिगेड इस काम में जुटी रहीं। चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी थी। ये आग ट्रेन की पावर कार बोगी में लगी थी, हालांकि अब ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है। जहां पर पावर कार बोगी की मरम्मत की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन चंडीगढ़ रवाना होने ही वाली थी लेकिन दोपहर दो बजे के करीब ट्रेन की दो बोगी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दो बोगियों ने भी आग पकड़ ली। हालांकि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और ट्रेन से दूर कर दिया गया। आग के चलते उठा धुंआ दूर से देखा जा सकता था। आग इतनी तेजी से फैली की कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो बोगियों से भी लपटें उठने लगीं और लोगों में अफरा तफरी मच गई। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटे का समय लगा। इस दौरान खतरे को देखते हुए ऐहतियातन प्लेटफॉर्म को खाली करवा दिया गया था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये आग चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस की पावर कार बोगी में लगी थी। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर खड़ी थी। ट्रेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं और मौके पर पहुंच दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने के काम को आगे बढ़ाया।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस घटना पर ट्वीट किया। पीयूष गोयल ने लिखा कि दिल्ली में चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस की पिछली पावर कार में आग लगने की घटना हुई है। फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं तथा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि ये ट्रेन पंजाब के चंडीगढ़ से चलती है और केरल के कोचुवेली तक जाती है। राजधानी में ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रुकती है और फिर आगे रवाना होती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन के आगे बढ़ना का समय दोपहर 2 बजे ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत