न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी की प्रचंड जीत के बाद बदले 'TIME' मैगजीन के सुर, बताया 'भारत को जोड़ने वाले नेता'

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान 10 मई को दुनिया की बहुप्रतिष्ठित मैग्जीन TIME ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘डिवाइडर-इन-चीफ’ यानी 'तोड़ने वाला मुखिया' शब्द का इस्तेमाल किया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 May 2019 1:03:41

मोदी की प्रचंड जीत के बाद बदले 'TIME' मैगजीन के सुर, बताया 'भारत को जोड़ने वाले नेता'

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान 10 मई को दुनिया की बहुप्रतिष्ठित मैग्जीन TIME ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘डिवाइडर-इन-चीफ’ यानी 'तोड़ने वाला मुखिया' शब्द का इस्तेमाल किया था। टाइम के इस कवर पर दुनियाभर में बवाल मच गया था। लेकिन प्रचंड बहुमत वाले परिणाम आने के बाद टाइम मैगजीन के सुर बदल गए हैं। अब टाइम को यकीन हो रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 'डिवाइडर' नहीं हैं बल्कि भारत को जोड़ने वाले नेता हैं। मंगलवार को मैग्जीन ने अपने एक आर्टिकल में नरेंद्र मोदी को देश को जोड़ने वाला बताया है। TIME ने लिखा है कि जो दशकों में कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया, वो नरेंद्र मोदी ने कर दिया।

दरअसल, TIME मैग्जीन पर एक ओपिनियन आर्टिकल छपा है जिसका टाइटल है ‘Modi has united India like no Prime Minister in decades’ यानी दशकों में जो कोई अन्य प्रधानमंत्री नहीं कर सका, उस तरह नरेंद्र मोदी ने भारत को जोड़ दिया। मैग्जीन में ये आर्टिकल मनोज लाडवा ने लिखा है, जिन्होंने 2014 में Narendra Modi For PM का कैंपेन चलाया था। लेख में इस चुनाव की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई है कि नरेंद्र मोदी ने देश में काफी समय से चल रहे जातिवाद को खत्म किया है और एकजुट कर लोगों का मत प्राप्त किया है। नरेंद्र मोदी ने पिछड़ी जाति के लोगों को अपने हक में लाने में कामयाबी पाई है, लेकिन वेस्टर्न मीडिया अभी भी नरेंद्र मोदी को अगड़ी जाति के नेता के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहा था।

लेख में नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि किस तरह उन्होंने एक गरीब परिवार से होते हुए भी देश के सबसे बड़े पद पर जगह बनाई और गांधी परिवार से राजनीतिक लड़ाई लड़ी। लेखक ने लिखा कि पिछले पांच साल में कई आलोचनाओं के बाद भी जिस तरह नरेंद्र मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरोया है, वैसा पिछले पांच दशक में कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया।

narendra modi,latest article,time,magazine,united india,lok sabha,election result,news,narendra modi news,news in hindi

क्या लिखा था मैग्जीन ने 10 मई के एडिशन में

बता दें कि 10 मई को मैग्जीन ने अपने कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापी थी। इसका टाइटल ‘Divider in Chief’ दिया गया था यानी बांटने वालों का प्रमुख। जिसपर देश में काफी बवाल हुआ था। उस आर्टिकल को आतिश तसीर ने लिखा था, उन्होंने अपने लेख में बीते पांच साल में हुई लिंचिंग को आधार बना नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की थी। अपने लेख में लिखा था कि भारत में मोदी के खिलाफ कोई बेहतर विकल्प नहीं है। बहुसंख्यक आबादी उन्हें एक ऐसे शख्स के रूप में देखती है जो समाज में विभाजन करने का काम करता है। साथ ही यह भी कहा था कि दिल्ली की सत्ता पर वो एक बार फिर काबिज हो सकते हैं। टाइम मैग्जीन ने 1947 के उस इतिहास का जिक्र किया था जब भारत को आजादी मिली थी और ये बताया था कि किस तरह पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने धर्मनिरपेक्षता को सरकार का मूल माना। उनके मुताबिक धर्म का राज्य की नीतियों में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। लेकिन बदलते हुए समय के साथ कांग्रेस का वंशवाद भारतीय राजनीतिक का एक प्रमुख चेहरा बना। कई कालखंडों के सफर को तय करते हुए अलग अलग दलों के नेताओं ने कांग्रेस को चुनौती पेश की। लेकिन 2014 का साल बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।

narendra modi,latest article,time,magazine,united india,lok sabha,election result,news,narendra modi news,news in hindi

टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में भारत के राष्ट्रीय राजनीतिक क्षितिज पर एक ऐसे शख्स( नरेंद्र मोदी) का अवतरण हुआ जो कांग्रेस की उन नीतियों और सिद्धांतों की मुखालफत कर रहा था जिसे कांग्रेस पार्टी अपनी कामयाबी के रूप में पेश करती थी। 2014 में जब नतीजे सामने आए तो कांग्रेस पूरी तरह सिकुड़ चुकी थी। एक ऐसी पार्टी जो भारत के सभी हिस्सों पर राज कर चुकी थी उसके लिए संसद में नेता विपक्ष के लिए आवाश्यक आंकड़ों की कमी पड़ गई।

टाइम ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मोदी इस मायने में खुशनशीब हैं कि उनके खिलाफ कमजोर विपक्ष है। कांग्रेस की अगुवाई में और उसके साथ साथ एक ऐसा विपक्ष है जिसका कोई एजेंडा नहीं है वो सिर्फ पीएम मोदी को हराना चाहता है। इन सबके बीच पीएम मोदी को ये पता है कि 2014 में किए गए वायदों को पूरी तरह जमीन पर उतारने में नाकाम रहे लिहाजा वो उन मुद्दों या उन चेहरों को उजागर कर रहे हैं जो कहीं न कहीं अपने वादों को निभा पाने में नाकाम रहे थे।

यही वजह है कि वो अपने आशियाने में बैठकर ट्वीट कर ये बताते हैं कि वो क्यों वंशवाद और सल्तनत जैसी परंपरा के खिलाफ हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 303 सीटें मिली हैं, तो वहीं उनके गठबंधन NDA को कुल 353 सीटें मिली हैं। ऐसा लंबे समय के बाद ही संभव हो पाया है जब एक ही दल की सरकार लगातार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत