न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : काम मंदा चलने पर ऑनलाइन बेचने लगा झपटमारी के मोबाइल, शख्स पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दिल्ली में लॉकडाउन के बाद से शख्स का काम मंदा चल रहा था और उसने अपराध का रास्ता अपनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Aug 2020 10:25:39

दिल्ली : काम मंदा चलने पर ऑनलाइन बेचने लगा झपटमारी के मोबाइल, शख्स पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

लॉकडाउन के बाद से ही लोगों के काम में कमी आई हैं और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में अक्सर लोग गलत तरीका अपनाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दिल्ली में जहां लॉकडाउन के बाद से शख्स का काम मंदा चल रहा था और उसने अपराध का रास्ता अपनाया। शख्स ने झपटमारी के मोबाइल ऑनलाइन बेचने का अपराध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इंटीरियर डेकोरेटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके निशानदेही पर दो झपटमारों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार इंटीरियर डेकोरेटर की पहचान नजफगढ़ निवासी मोहम्मद अर्श (24) के रूप में हुई है जबकि झपटमारों की पहचान नजफगढ निवासी जितेंद्र (25) और मोहम्मद हुसैन (21) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया गया है। द्वारका के एसीपी राजेंद्र सिंह के देखरेख में द्वारका नार्थ थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह व उनकी टीम झपटमारी के मामलों की जांच कर रही थी। सर्विलांस पर रखे गए एक फोन का लोकेशन राणाजी एंक्लेव इलाके में आया। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर मोहम्मद अर्श को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले।

पूछताछ में अर्श ने बताया कि वह दसवीं पास है और इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता है। लॉकडाउन के दौरान उसका काम मंदा चल रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात इलाके में रहने वाले झपटमारों तारक, सलीम और जितेंद्र से हुई। उनलोगों ने भी बताया कि लॉकडाउन में झपटमारी का मोबाइल बेचने में दिक्कत हो रही है। अर्श ने कहा कि वह झपटमारी वाला मोबाइल उन्हें लाकर दें, जिसे वह ऑनलाइन बेचेगा। अर्श ने ओएलएक्स पर अपना अकाउंट बनाया और करीब एक दर्जन मोबाइल फोन को बेच दिया। जितेंद्र और हुसैन ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं। तारक उन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक व स्कूटी मुहैया करता है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका