न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 महीने के अंदर जम्मू बस स्टैंड पर तीसरा धमाका, एक से ज्यादा आतंकी संगठनों की साजिश-सूत्र

पिछले 10 महीने के अन्दर यह तीसरा धमाका है। सबसे पहले जम्मू बस स्टैंड पर मई, 2018 में धमाका हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 2:11:08

10 महीने के अंदर जम्मू बस स्टैंड पर तीसरा धमाका, एक से ज्यादा आतंकी संगठनों की साजिश-सूत्र

जम्मू में बस स्टैंड पर धमाके की खबर है। धमाका एक बस में हुआ है। इस धमाके में 26 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दे, पिछले 10 महीने के अन्दर यह तीसरा धमाका है। सबसे पहले जम्मू बस स्टैंड पर मई, 2018 में धमाका हुआ था। इसके बाद दिसंबर, 2018 में दूसरा धमाका और आज यानी 7 मार्च, 2019 को तीसरा धमाका हुआ।

तीसरा धमाका आज सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जिसमे 26 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह ग्रेनेड हमला था। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी हमला है। एक से ज्यादा आतंकी संगठन इसमें शामिल हो सकते हैं।

दिसंबर में भी जम्मू बस स्टैंड पर फेंका गया था ग्रेनेड

29 दिसंबर, 2018 को भी जम्मू बस स्टैंड पर धमाका हुआ था। इस धमाके की चपेट में कोई नहीं आया था। पुलिस को शक था कि ग्रेनेड पास में स्थित पुलिस थाना इमारत को निशाना बनाने के लिये फेंका गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि विस्फोट आधी रात को हुआ। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्होंने कहा था कि ग्रेनेड के वहां से गुजर रहे एक वाहन में से फेंके जाने की आशंका है, जिसका निशाना पुलिस थाना भवन था। पुलिस थाना बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास है।

रमजान के महीने में जम्मू बस स्टैंड पर धमाका

बीते साल के 24 मई को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए थे। ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे थे।

तत्कालीन जम्मू एसएसपी विवेक गुप्ता ने बताया कि हमले में एसएचओ जनरल बस स्टैंड राजेश जसरोतिया और उनका बॉडीगार्ड घायल हो गया था। इस धमाके की चपेट में एक आम नागरिक भी आ गया था। यह घटना तब घटी जब पुलिस पार्टी वाहनों के काफिलों को निकाल रही थी।

खुफिया एजेंसियों ने दिया था ग्रेनेड हमले का अलर्ट

तीन महीने पहले ही खुफिया एजेंसियों ने ग्रेनेड हमले का अलर्ट जारी किया था। एजेंसियों ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के अहम प्रतिष्ठानों और सुरक्षाबलों के कैंपों पर आतंकी ग्रेनेड हमले का प्लान बना रहे हैं। इस अलर्ट के कुछ दिन बाद ही जम्मू बस स्टैंड समेत सुरक्षाबलों के कैंपों के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया था।

आपको बता दें 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले के बाद जम्मू में अलर्ट जारी था। जम्मू के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में काफी सुरक्षा थी लेकिन इसके बावजूद बस अड्डे पर ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। डीजी सीआईएसएफ ने जानकारी दी है कि सभी यूनिट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जम्मू के आईजी एमके सिन्हा ने बताया कि ये एक ग्रेनेड धमाका है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने ग्रेनेड को बस के नीचे फेंक दिया। आईजी के मुताबिक वो मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस हमले को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत