न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से इन दो देशों को हुआ ये फायदा, यूरोपियन सैटेलाइट ने दिखाई तस्वीरें

इटली (Italy) में एक तरफ कोरोना वायरस (coronavirus) का कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी ओर इसकी वजह से कई फायदेमंद बातें भी देखने में आई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 8:19:41

कोरोना वायरस से इन दो देशों को हुआ ये फायदा, यूरोपियन सैटेलाइट ने दिखाई तस्वीरें

इटली (Italy) में एक तरफ कोरोना वायरस (coronavirus) का कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी ओर इसकी वजह से कई फायदेमंद बातें भी देखने में आई हैं। COVID-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण वायु प्रदूषण गिरावट देखने को मिली है।

सैटेलाइट Copernicus Sentinel-5P वातावरण में वायु प्रदूषण पर नजर रखता है। इसी की कुछ तस्वीरों ने European Space Agency (ESA) को भी चौंका दिया। इमेजेस में साफ है कि कि 2020 के शुरुआती ढाई महीनों यानी जनवरी से अबतक में वहां की हवा में नाइट्रोजन ऑक्साइड और दूसरी कई जहरीली गैसों की मात्रा अप्रत्याशित ढंग से कम हो गई है। ESA वायु प्रदूषण के कम होने में COVID-19 की वजह से हुए लॉकडाउन को मान रहा है।

ESA के मिशन मैनेजर Claus Zehner के अनुसार वायु प्रदूषण में कमी की कई वजहें हो सकती हैं लेकिन फिलहाल कोविड-19 (COVID-19) की वजह से लोगों का घर से बाहर कम निकलना या ट्रैवल पर पाबंदी एक बड़ी वजह है।

coronavirus,coronavirus pollution,china,itlay,coronavirus news,news

चीन में प्रदूषण हुआ कम

इटली के साथ-साथ चीन के वातावरण में भी प्रदूषण में भारी कमी देखी जा रही है। यूएस और यूरोपियन सैटेलाइज इमेजेस में ये दिखाई देता है। NASA Earth Observatory ने फरवरी के अंत में एक रिपोर्ट में बताया कि चीन में लॉकडाउन होने के बाद से वहां की हवा की क्वालिटी सुधरी है। इंडस्टियल इलाकों के बंद होने और लोगों के घर से काम करने के कारण वहां भी नाइट्रोजन ऑक्साइड और मीथेन जैसी जहरीली गैसों का प्रतिशत कम हुआ। नासा (NASA) के Goddard Space Flight Center के एयर क्वालिटी रिसर्चर Fei Liu बताते हैं कि ये पहली बार है कि किसी घटना के दौरान चीन की एयर क्वालिटी में इतना बदलाव दिख रहा है। हालांकि इससे पहले 2008 में आई आर्थिक मंदी के दौरान भी कई कारखाने बंद हुए, जिसका असर हवा पर पड़ा और वायु प्रदूषण घटा लेकिन कभी भी इतना स्पष्ट बदलाव देखने में नहीं आया था।

बता दे, चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा नुकसान इटली को हो रहा है। यहां 28000 मामले आ चुके हैं और 2000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। उत्तरी इटली में मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। यही वजह है कि इटली के पीएम ने वहां पूरी तरह से लॉकडाउन के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही पूरे देश में ही होम क्वरेंटाइन का पालन हो रहा है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका